• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Bihar News : 16 हजार किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला, विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना

पटना। बिहार में 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान के साथ नशामुक्ति, बाल विवाह रोकथाम एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान के तहत रविवार को राज्यभर में पांच करोड़ से ज्यादा लोगों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मानव श्रृंखला बनाया। इस बीच मानव श्रृंखला बनाने के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। विपक्ष ने करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई इस मानव श्रृंखला को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि 18,034 किलोमीटर लंबी मानव श्रंखला बनाई गई, जिसमें 57,76,788 लोगों ने एक-दूसरे के हाथ पकड़े खड़ा हुए। उन्होंने कहा कि एक बार फिर बिहार ने इतिहास बनाया और विश्व की सबसे बड़ी श्रंखला बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। कुमार ने बताया कि मानव श्रृंखला निर्माण में पहले स्थान पर पटना जिला रहा, जहां 27,87,000 लोगों ने हिस्सा लिया जबकि समस्तीपुर में 27,80,000 लोग, मुजफ्फरपुर में 24,57,000 लोग, सारण जिला में 24,33,000 लोग तथा रोहतास जिले में 23,24,000 लोगों ने हिस्सा लिया।
गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुब्बारों का गुच्छों को आसमान में उड़ाकर इस श्रृंखला की शुरुआत की। गांधी मैदान से चार श्रेणियांे में निकली यह मानव श्रृंखला, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग, जिला, प्रखंड, पंचायत, गांवों की विभिन्न सड़कों और पगडंडियों से होकर गुजरी। गांधी मैदान में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जलपुरुष राजेंद्र सिंह सहित कई मंत्री और अधिकारी उपस्थित रहे।
इस मानव श्रृंखला में लोगों ने पर्यावरण संतुलन को लेकर अपने-अपने भावों का प्रकटीकरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर सभी जिला मुख्यालयों में भी अधिकारियों ने श्रृंखला में भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: 16 thousand km long human chain, opposition targeted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, 16 thousand kilometers long, human chain, opposition, chief minister nitish kumar shuffle target, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved