• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार: बेटी की मौत के सदमे में पिता ने दो बेटों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी

Bihar: Shocked by daughters death, father commits suicide by jumping in front of train with two sons - Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में एक हृदयविदारक घटना प्रकाश में आई है, जहां बेटी की मौत के सदमे में एक शख्स ने अपने दो बेटों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बरौली थाना क्षेत्र के चंदन टोला की है, जहां रामसूरत महतो ने अपने दो पुत्रों सचिन कुमार और दीपक कुमार के साथ शुक्रवार को एक ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों पुत्रों की उम्र 10 साल से कम बताई जा रही है। बताया जाता है कि रामसूरत के घर में सुभावती कुमारी नाम की लड़की की बीमारी से दो दिन पहले मौत हो गई। इस मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में था। उसने लड़की के शव को भी घर में ही छोड़ दिया।
रामसूरत की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Shocked by daughters death, father commits suicide by jumping in front of train with two sons
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gopalganj, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gopalganj news, gopalganj news in hindi, real time gopalganj city news, real time news, gopalganj news khas khabar, gopalganj news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved