• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वोट को बर्बाद न करें, महागठबंधन बिहार के लिए कई काम कराना चाहता है: प्रियंका गांधी

Don waste your vote, the Grand Alliance wants to accomplish many things for Bihar: Priyanka Gandhi - Bettiah News in Hindi

बेतिया । बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है। अब दूसरे चरण के लिए एनडीए और महागठबंधन के नेता धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाल्मीकि नगर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से बिहार में एनडीए की सरकार है, लेकिन आज भी यहां के लोगों को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ रहा है। आज खेती-किसानी से भी लोग कमा नहीं पा रहे हैं। एक जमाने में खेती काफी थी, लेकिन आज स्थिति बदल गई है। आज उपज के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज ये लोग देश में किसी भी खराब चीज के लिए जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार बताते हैं, लेकिन आज न्यूयॉर्क में एक अमेरिकी शख्स ने चुनाव जीता और उन्होंने जवाहरलाल नेहरू की बात की। आज विदेशों में नेहरू की बात हो रही है, लेकिन उनके देश में भाजपा उनका अपमान करती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की चर्चा करते हुए कहा कि आज सरकार महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए दे रही है, लेकिन चुनाव के बाद नहीं मिलने वाले हैं। इनकी नीयत समझने की बात है। प्रियंका ने जनता से कहा कि पैसे ले लो, लेकिन वोट सोच समझकर दो।
उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ने देश को क्या कुछ नहीं दिया, लेकिन आज शिक्षा व्यवस्था ठप हो गई है। आज बिहार में अपराध बढ़ गए हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वोट को व्यर्थ नहीं करें। महागठबंधन यहां कई काम करना चाहता है।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी के खिलाफ यात्रा निकाली, लेकिन ये कहते हैं कि घुसपैठिए के लिए यात्रा निकाली, तो क्या यहां के वोटर घुसपैठिए हैं? महागठबंधन लोगों के अधिकरों की लड़ाई लड़ रही है।
उन्होंने पेपर लीक को लेकर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि आज नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। आज युवा 28 साल के हो गए हैं, लेकिन नौकरियां नहीं मिल रही। महागठबंधन की सरकार पेपर लीक रोकेगी। हम लोग परीक्षा का कैलेंडर लेकर आएंगे। युवाओं को व्यापार शुरू करने के लिए दो लाख रुपए दिए जाएंगे। सरकारी रिक्त पदों को तुरंत भरा जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Don waste your vote, the Grand Alliance wants to accomplish many things for Bihar: Priyanka Gandhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: priyanka gandhi, bihar, grand alliance, bihar assembly election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bettiah news, bettiah news in hindi, real time bettiah city news, real time news, bettiah news khas khabar, bettiah news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved