• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दाउदनगर में सूखे नशे के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, एलजेपीआर ने निकाला जागरूकता मार्च, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

Villagers anger against dry drugs in Daudnagar, LJPR took out awareness march, demanded strict action from administration - Aurangabad News in Hindi

औरंगाबाद। दाउदनगर में नशे के कारोबार के खिलाफ जनता ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। खासकर एलजेपीआर के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने नशे के बढ़ते प्रकोप के खिलाफ जागरूकता मार्च निकाला और शासन-प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। दाउदनगर, जहां पहले शराब की दुकानें पंचायत स्तर पर हुआ करती थीं, अब शराबबंदी के बावजूद हर गांव में अवैध शराब की दुकानें फल-फूल रही हैं। शराब की कीमतों में भारी इजाफे के कारण सूखे नशे जैसे ब्राउन शुगर, अफीम, हेरोइन और गांजा का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे युवाओं में नशे की लत खतरनाक रूप से बढ़ रही है। हाल ही में, पुलिस ने दाउदनगर में 29 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक नशे के कारोबारी को गिरफ्तार किया था, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में अपने बच्चों को नशे से बचाने का डर और बढ़ गया है। इस भयावह स्थिति के खिलाफ जन दबाव बनाने और युवाओं को सूखे नशे के दुष्परिणामों से बचाने के लिए लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा ने जन जागरूकता आक्रोश मार्च का आयोजन किया। यह मार्च दाउदनगर प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर अनुमंडल कार्यालय तक पहुंचा, जहां डॉ. चंद्रा ने एसडीओ मनोज कुमार और एसडीपीओ कुमार ऋषिराज को बिहार के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एलजेपीआर नेताओं ने चिंता जताई कि 15 से 25 वर्ष की उम्र के युवा तेजी से ड्रग्स की गिरफ्त में आ रहे हैं और इसके चलते अपराध की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। उन्होंने मांग की कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि समाज को अंधकार में जाने से रोका जा सके।
हालांकि, एसडीओ और एसडीपीओ ने यह आश्वासन दिया कि प्रशासन नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है, परंतु जनता का रोष यह है कि शराबबंदी के आठ साल बाद भी नशे के कारोबार में कमी नहीं आई है, बल्कि इसका विस्तार ही हुआ है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस अवैध कारोबार में कई सफेदपोश लोगों का हाथ है, जो प्रशासन की पकड़ से बाहर हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन सफेदपोशों पर कार्रवाई कर पाता है या नहीं, या फिर यह विरोध प्रदर्शन सिर्फ एक राजनीतिक अभियान बनकर रह जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Villagers anger against dry drugs in Daudnagar, LJPR took out awareness march, demanded strict action from administration
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: villagers, anger, against, dry, drugs, daudnagar, ljpr, awareness, march, demanded, strict, action, administration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, aurangabad news, aurangabad news in hindi, real time aurangabad city news, real time news, aurangabad news khas khabar, aurangabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved