• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'भैया की सरकार आएगी तो कट्टा-फिरौती, यही सब चलेगा', पीएम मोदी ने किया बिहार की जनता को सतर्क

If Bhaiyas government comes to power, guns and ransom will be the norm,PM Modi warned the people of Bihar. - Aurangabad News in Hindi

औरंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद की जनसभा में राजद पर निशाना साधा और कहा कि 'जंगलराज वालों' के पास वह सब कुछ है, जो नौकरी और निवेश दोनों के लिए खतरा है। उन्होंने बिहार की जनता को सतर्क करते हुए कहा कि ये (राजद समर्थक) खुली घोषणा कर रहे हैं कि 'भैया की सरकार' आएगी तो कट्टा, दोनाली और फिरौती, यही सब चलेगा। लेकिन बिहार में 'कट्टा सरकार' नहीं चाहिए। औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अनुग्रह बाबू और जगदेव बाबू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद त्याग और बलिदान की धरती है। मैं इस क्षेत्र की सभी महान विभूतियों को नमन करता हूं। पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान को लेकर कहा कि बिहार में अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ है। पहले चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह दिखाता है कि एनडीए सरकार की वापसी का मोर्चा खुद बिहार की जनता ने संभाल लिया है।
जनता के सामने एनडीए सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कहीं फूड प्रोसेसिंग से जुड़े उद्योगों पर बल दिया जा रहा है, कहीं टूरिज्म का विकास हो रहा है, कहीं टेक्नॉलॉजी से जुड़ी कंपनियों का विस्तार किया जा रहा है और कहीं मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि जहां जैसा सामर्थ्य है, वहां वैसी ही इंडस्ट्री लगाई जा रही है।
सरकार के फैसलों को गिनाते हुए पीएम मोदी बोले, "कहा था राम मंदिर बनेगा और डंके की चोट पर राम मंदिर बन गया। वादा किया था कि अनुच्छेद 370 की दीवार गिरेगी और अनुच्छेद 370 हटा दिया गया। बिहार की इसी धरती से कहा था कि पहलगाम हमले का बदला लिया जाएगा और फिर देश ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को तबाह होते हुए देखा।"
इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाया कि उनकी सरकार में नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इसके अलावा, सैनिकों को 'वन रैंक-वन पेंशन' का वादा पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि 11 सालों में, हमारे रिटायर्ड फौजी भाइयों-बहनों और उनके परिवारों को एक लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी जा चुकी है।
इसी बीच, महागठबंधन पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी वाले सत्ता के लिए किसी को भी धोखा दे सकते हैं। उन्होंने कहा, "औरंगाबाद इसका सबसे बड़ा साक्षी है। यहां जो कुछ हुआ, उसे पूरा बिहार देख चुका है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का राजद ने अपमान किया। राजद ने कांग्रेस को वही सीटें दीं, जिन्हें वो पिछले 35–40 सालों से जीत नहीं पाई है। राजद ने कांग्रेस के कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी छीन ली।"
उन्होंने आगे कहा, "जो लोग अपने साथियों को धोखा दे सकते हैं, क्या वो बिहार की जनता के सगे हो सकते हैं?"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-If Bhaiyas government comes to power, guns and ransom will be the norm,PM Modi warned the people of Bihar.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, modi, prime minister narendra modi, narendra modi, rjd, aurangabad, bihar assembly election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, aurangabad news, aurangabad news in hindi, real time aurangabad city news, real time news, aurangabad news khas khabar, aurangabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved