• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

अब इस राज्य ने माफ किया कर्ज, 8 लाख किसानों को होगा फायदा

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने किसानों का लोन माफ करने का फैसला किया। अब इसमें एक और राज्य में किसानों की कर्ममाफी की मांग छेड़ दी है। असम सरकार ने 600 करोड़ की किसान कर्ज माफी का ऐलान किया है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने इसकी घोषणा की है। बताया जा रहा है कि असम सरकार के इस कदम से तकरीबन 8 लाख किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दे, मंगलवार को छत्तीसगढ़ के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मंत्रिमंडल की बैठक कर राज्य के सभी किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला लिया है। इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी शपथ लेने के चंद घंटों के भीतर ही राज्य के किसानों की कर्जमाफी का फैसला लिया था। चुनावी वादे के तहत राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी सभाओं में सरकार बनने के दस दिन के भीतर कर्जमाफी का ऐलान किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Assam government approves Rs 600 crore farm loan waiver
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assam government, approves, farm loan waiver, bjp government in assam, assam chief minister, assam chief minister sarbananda sonowal, sarbananda sonowal, congress, kamalnath, rahul gandhi, madhya pradesh and chhattisgarh, assam government approves farm loan waiver, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, guwahati news, guwahati news in hindi, real time guwahati city news, real time news, guwahati news khas khabar, guwahati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved