• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सर्दियों में पनीर का सेवन हड्डियों के लिए वरदान, जोड़ों के दर्द की संभावना हो जाती है कम

Consuming Paneer in Winter is a Boon for Bones, Reduces the Risk of Joint Pain - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । सर्दियों में मटर और पनीर की सब्जी हो या पनीर के पराठे किसी के मुंह में भी पानी ला सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में पनीर हड्डियों और मांसपेशियों के लिए ताकत का पावरहाउस है, जो शरीर को अनगिनत लाभ पहुंचाता है? शुद्ध दूध से बना पनीर हर मौसम में बराबर लाभ देता है। गर्मियों में पनीर का सेवन पेट को ठंडक देता है, जबकि सर्दियों में पनीर से शरीर को हेल्थी फैट मिलते हैं और शरीर का तापमान संतुलित रहता है। आयुर्वेद में माना गया है कि अगर सही मसालों के साथ पनीर का सेवन किया जाए तो यह कफ बढ़ने से रोकता है और शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम दोनों ही भरपूर मात्रा में मिल जाते हैं।
पनीर का सेवन मांसपेशियों के लिए लाभकारी होता है और धीरे-धीरे मसल्स रिकवरी में भी सहायता करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम मांसपेशियों के लिए जीवनदायी होते हैं और शरीर को अंदर से मजबूती भी देते हैं। इसके साथ ही पनीर हड्डियों के लिए वरदान है। कैल्शियम और फास्फोरस का संयोजन हड्डियों को नई ऊर्जा प्रदान करता है और जोड़ों के दर्द और जोड़ों से जुड़े रोग होने की संभावना को भी रोकता है।
पनीर वजन नियंत्रण में भी मुख्य भूमिका निभाता है। प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से पनीर पेट में धीरे-धीरे पचता है जिसकी वजह से बार-बार भूख नहीं लगती। अगर एक बार पनीर से बना नाश्ता खा लिया जाए तो लंबे समय तक भूख दूर रहती है।
ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि पनीर हॉर्मोन को संतुलित करने में भी मदद करता है। पनीर नर्वस सिस्टम को सपोर्ट करता है, जिससे विटामिन बी12 की पूर्ति भी शरीर में सही तरीके से होती है।
अब ये सवाल है कि किन लोगों को पनीर से परहेज करना चाहिए। अगर पाचन शक्ति कमजोर है और भारी खाना पचाने में परेशानी होती है तो कम मात्रा में पनीर का सेवन करें। पनीर भारी होता है और धीरे-धीरे पचता है। ऐसे में गैस और अपच की समस्या हो सकती है।
इसके अलावा अगर कफ की परेशानी रहती है, तो भी सीमित मात्रा में पनीर का सेवन सुबह के वक्त करें। कच्चा पनीर खाने से बचें और मसाले वाले पनीर का सेवन करें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Consuming Paneer in Winter is a Boon for Bones, Reduces the Risk of Joint Pain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: joint pain, paneer, winter
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved