• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्याज और आंवला रस का मिश्रण बालों के लिए उपयोगी, गर्मियों में बालों को मिलेगी नई मजबूती

A Blend of Onion and Amla Juice is Beneficial for Hair; It Provides Renewed Strength During Summer - Health Tips in Hindi

नई दिल्ली । हर मौसम का पहला प्रभाव त्वचा और बालों पर पड़ता है। बदलते मौसम के बाद बालों की देखरेख करने का तरीका भी बदल जाता है। गर्मियों में बालों की देखभाल करना ज्यादा जरूरी हो जाता है, क्योंकि पसीना और रूखापन बालों को जड़ों से कमजोर कर देते हैं और फिर बाल तेजी से गिरने लगते हैं। ऐसे में प्याज और आंवला आपके गिरते बालों का सहारा बन सकते हैं। बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गया है। इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल और पोषण की कमी भी शामिल होती है। गिरते बालों को रोकने के लिए हम बाजार में मिलने वाले महंगे उत्पादों का सहारा लेते हैं, जो स्थाई परिणाम देते हैं लेकिन हमारी किचन में मौजूद प्याज और आंवला मिलकर बालों को नया जीवन दे सकता है। प्याज का रस बालों की जड़ों में रक्त संचार बढ़ाता है और आंवला बालों को गहराई से पोषण देता है। दोनों का मिश्रण स्कैल्प को मजबूत बनाता है। यह हेयर फॉल को कम करने में सहायक होता है। बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करता है। डैंड्रफ की समस्या दूर हो गई है।
इसके लिए आंवला के रस और प्याज के रस को समान मात्रा में मिला लें और हाथों से बालों की जड़ों तक लगाएं। अगर इसे लगाने के बाद खुजली या चुभन महसूस होती है, तो तुरंत बालों को धो लें। हर किसी की त्वचा सामान्य नहीं होती है। अधिक सेंसिटिव होने की वजह से प्याज का रस बालों में चुभन पैदा कर सकता है। इस मिश्रण को लगाने के बाद कम से कम आधा घंटा बालों में लगाए रखें और हल्के गुनगुने पानी और शैम्पू से अच्छी तरीके से धो लें।
इस मिश्रण को हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं। बालों को धोने के बाद सीरम जरूर लगाएं। गर्मियों में बालों को धोने के बाद नमी गायब हो जाती है। अगर सीरम नहीं है तो हफ्ते में एक बार दही और एलोवेरा का मिश्रण बालों पर जरूर लगाएं। ये बालों को चमकदार बनाने में मदद करेगा और रूखापन भी कम होगा।
ध्यान रखने वाली बात यह है कि मिश्रण को साफ स्कैप्ल पर लगाएं। दूसरा मिश्रण को लगाने के बाद धूप के संपर्क से बचें। धूप में आने की वजह से सिर में चुभन हो सकती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A Blend of Onion and Amla Juice is Beneficial for Hair; It Provides Renewed Strength During Summer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hair, amla juice is beneficial for hair, onion
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved