• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'रोडीज रिवॉल्यूशन' में रफ्तार की जगह नजर आएंगे वरुण सूद

Varun Sood opens up on filling in for Raftaar in Roadies Revolution - Television News in Hindi

मुंबई। रियलिटी टीवी स्टार वरुण सूद का कहना है कि वह एमटीवी रोडीज रिवॉल्यूशन में सबसे कम उम्र के गैंग लीडर बनने के लिए उत्साहित हैं। वह इस एडवेंचर रियलिटी शो में रैप स्टार रफ्तार के विकल्प के रूप में जुड़े हैं। रफ्तार कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से शो से दूर रहेंगे। वरुण ने कहा, "मेरा 'रोडीज' से गहरा जुड़ाव रहा है। यह मेरे लिए परिवार की तरह है। 'रोडीज रिवॉल्यूशन' में सबसे युवा नेता के रूप में मेरी भूमिका चुनौतियों और जिम्मेदारियों के साथ आई है, लेकिन आगे का रास्ता उतना ही रोमांचक भी है। पिछले सीजन से मैंने गेम प्लान और डायनामिक्स के बारे में जाना था, हालांकि यह वर्ष बहुत अलग साबित होगा।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मैं लोगों की मानसिकता को समझने के मामले में एक लाभप्रद स्थिति में रहूंगा। रोडीज हर कदम पर आश्चर्य का ढेर लगाती है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि मेरे रास्ते में क्या आता है। मैं अब दूसरी तरफ होने के लिए तैयार हूं और रफ्तार भाई की जगह लेने के लिए उत्साहित हूं। यह रोमांचक यात्रा होने जा रही है।"
वहीं शो में शामिल न होने को लेकर रफ्तार ने कहा, "मैं शो से बहुत प्यार करता हूं, लेकिन मैं कुछ अपनी व्यस्तताओं के कारण भविष्य के कुछ एपिसोड का हिस्सा नहीं बन पाऊंगा। वरुण चैंपियन है और मेरी अनुपस्थिति में गैंग को अच्छी तरह से प्रेरित और मार्गदर्शित करेगा।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Varun Sood opens up on filling in for Raftaar in Roadies Revolution
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: varun sood, raftaar, roadies revolution, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved