मुंबई। अभिनेता रोहित रॉय आज टीवी और फिल्मों का जाना-पहचाना नाम हैं। पर्दे पर उन्होंने कभी हीरो तो कभी नेगेटिव किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि वह अपना करियर एक्टिंग लाइन में बनाना नहीं चाहते थे। वह अमेरिका जाकर एमबीए करना चाहते थे, लेकिन उनका स्टूडेंट वीजा रिजेक्ट हो गया। इसके बाद उन्होंने मुंबई में रुककर काम करना शुरू किया और धीरे-धीरे मॉडलिंग से एक्टिंग की तरफ बढ़ गए। कई इंटरव्यू में रोहित कह चुके हैं कि वह संयोग से एक्टर बने।
रोहित रॉय का जन्म 5 अप्रैल 1968 को नागपुर में हुआ था। वह अभिनेता रोनित रॉय के छोटे भाई हैं। पढ़ाई में उनकी दिलचस्पी थी और उन्होंने साइंस में ग्रेजुएशन किया, जिसमें फिजिक्स उनका पसंदीदा सब्जेक्ट था। इसके बाद उनका प्लान अमेरिका जाकर एमबीए करने का था। उन्होंने अमेरिका जाने की तैयारी भी की, लेकिन स्टूडेंट वीजा नहीं मिल पाया। इस फैसले ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। बाद में रोहित ने बताया कि उस वक्त वह काफी निराश हुए थे, लेकिन फिर उन्होंने इसे किस्मत का इशारा माना और मुंबई में रुक गए।
मुंबई में रुकने के दौरान रोहित ने विज्ञापन फिल्ममेकर कुणाल कपूर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। इसी दौरान फिल्ममेकर अनंत बलानी की नजर उन पर पड़ी और उन्हें फिल्म 'जज्बात' में काम करने का मौका मिला। फिल्म से उन्हें वह पहचान नहीं मिली जिसकी उम्मीद थी, लेकिन एक्टिंग की दुनिया में उनका रास्ता खुल चुका था। रोहित खुद कह चुके हैं कि उन्होंने कभी एक्टर बनने का फैसला नहीं किया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रोहित के करियर का सबसे बड़ा मोड़ टीवी शो 'स्वाभिमान' बना। इस शो से जुड़ी कहानी भी काफी दिलचस्प है। उस समय वह अपनी गर्लफ्रेंड मानसी जोशी के घर पर बैठे थे। मानसी को शो में काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। रोहित ने बातचीत सुनी और खुद ऑडिशन देने की इच्छा जताई। उन्होंने नंबर लिया और मेकर्स से संपर्क किया। ऑडिशन में पहले उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया, लेकिन बाद में उन्हें शो में मौका मिला।
'स्वाभिमान' में रोहित ने ऋषभ मल्होत्रा का किरदार निभाया और यह रोल देखते ही देखते बेहद लोकप्रिय हो गया। शो 1995 से 1997 तक डीडी नेशनल पर प्रसारित हुआ। रोहित ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके करियर में कई काम आए, लेकिन ऋषभ मल्होत्रा जैसी लोकप्रियता उन्हें दोबारा नहीं मिली। उनके पहले सीन में ही उन्हें अपने पिता की मौत की खबर मिलने का सीन करना था। रोहित ने बताया कि उन्होंने कम उम्र में अपने पिता को खो दिया था, इसलिए उस सीन में उनकी असली भावनाएं थीं।
टीवी पर पहचान बनाने के बाद रोहित ने फिल्मों का रुख किया। 'काबिल', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'दस कहानियां', 'एक खिलाड़ी एक हसीना' और 'प्लान' जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया। 'शूटआउट एट लोखंडवाला' में उनके काम को खास तौर पर सराहा गया। उन्होंने फिल्मों के साथ टीवी पर भी लगातार काम किया और 'देश में निकला होगा चांद', 'कुसुम' और 'संजिवनी' जैसे शो का हिस्सा बने।
रोहित ने सिर्फ एक्टिंग तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। संजय गुप्ता की फिल्म 'दस कहानियां' में शामिल शॉर्ट फिल्म 'द राइस प्लेट' का उन्होंने निर्देशन किया। आज रोहित रॉय टीवी, फिल्मों और निर्देशन तीनों जगह काम कर रहे हैं।
--आईएएनएस
भव्य क्लोजिंग सेरेमनी के साथ एशियन गेम्स 2026 का समापन, भारत 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर
'बिना सहमति के ऐसा करना गलत', यामी गौतम ने तस्वीरों को एआई से एडिट करने वालों को किया आगाह
वर्ल्ड कप के बाद फैंस से ज्यादा निराश खिलाड़ी थे, एशियन गेम्स में लक्ष्य गोल्ड मेडल था: हार्दिक
'नींद के लिए समय निकालना मुश्किल,' देर रात जागने की आदत पर बोले अमिताभ बच्चन
राशिफल: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए किसे मिलेगा लाभ और बदलेगी किस्मत
4 अक्टूबर 2026 पंचांग: आश्विन कृष्ण नवमी पर बन रहे हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानें सूर्य-चंद्रमा की चाल
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
रश्मिका मंदाना को अपने पालतू डॉग ऑरा से हुई 'ईर्ष्या', शेयर किया मजेदार पोस्ट
सिंगितम श्रीनिवास राव के निधन से शोक, कमल हासन और राजामौली समेत कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि
'हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सोहा'; जन्मदिन पर करीना ने लुटाया प्यार, शेयर कीं फैमिली की खूबसूरत तस्वीरें
मातृ नवमी श्राद्ध 2026: जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महिला पितरों के तर्पण की पूरी विधि
पाकिस्तान की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान
3 अक्टूबर का पंचांग : पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:52 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
पेरिस फैशन वीक में मियू मियू शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर, वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
बाबा महाकाल का भांग, चंदन और भस्म से भव्य शृंगार; रजत चंद्र-त्रिशूल और मुकुट धारण कर भक्तों को दिए दर्शन
जान्हवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर
हमारा शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है - पाँच तत्वों का महत्व—यहां पढ़ें
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
'तुम झूठे हो गौतम गुलाटी', प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, 'राइज एंड फॉल 2' में छिड़ी तीखी जंग

'खतरों के खिलाड़ी 15' जीते अविनाश मिश्रा, दोस्त ईशा सिंह ने कहा-कुछ जीतें होती हैं बहुत पर्सनल

'अनुपमा' के साथ दो साल पूरे करना मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि, इशिता दीक्षित ने साझा किए अनुभव
राशिफल 5 अक्टूबर : कर्क और धनु राशि वालों को धनलाभ की संभावना, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
पेरिस फैशन वीक में मियू मियू शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर, वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
कम समय में खत्म हुआ बिग बॉस का सफर, ईशा रिखी ने जताई निराशा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
रश्मिका मंदाना को अपने पालतू डॉग ऑरा से हुई 'ईर्ष्या', शेयर किया मजेदार पोस्ट
आईटी सर्च में नाम आने पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, कहा- मैं किसी बेनामी प्रॉपर्टी की मालकिन नहीं
जब संजय मिश्रा एक्टिंग छोड़कर ढाबे पर करने लगे थे काम, फिर ऐसे हुई फिल्मों में वापसी
शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे
'नींद के लिए समय निकालना मुश्किल,' देर रात जागने की आदत पर बोले अमिताभ बच्चन
'खतरों के खिलाड़ी 15' जीते अविनाश मिश्रा, दोस्त ईशा सिंह ने कहा-कुछ जीतें होती हैं बहुत पर्सनल
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' का 'भूतनी का' गाना रिलीज
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
ऋचा चड्ढा लेकर आईं नया ट्रैवल शो 'मुसाफिरी', दिखेगा मुंबई का अनदेखा इतिहास
दृश्यम की स्टारकास्ट के साथ धमाकेदार होगी कपिल शर्मा शो की वापसी, इस दिन आएगा पहला शो
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
नटराजासन से पहले जरूर करें ये 7 पूर्वाभ्यास, इन स्टेप्स से शरीर को बनाएं सेहतमंद
देखें आज 05/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope