• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'राइज एंड फॉल 2': बहस के बीच तेज प्रताप यादव ने शहजाद पूनावाला को दी चेतावनी

Rise and Fall 2: Tej Pratap Yadav warns Shehzad Poonawala amid debate - Television News in Hindi

मुंबई। रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के आने वाले एपिसोड में तेज प्रताप यादव शहजाद पूनावाला के फैसले पर सवाल उठाते हुए नजर आएंगे। कंटेस्टेंट गौतम गुलाटी ने बिना समय बर्बाद किए शहजाद को जलनखोर और इनसिक्योर बताया और तेज से कहा, "यह आपसे पंगा नहीं लेगा, आप मंत्री हैं न, तो यह आपके आगे-पीछे घूमेगा...यह झूठा है।" जब स्वरा भास्कर ने शहजाद के फैसले को एक टेम्पररी अरेंजमेंट बताकर उसका साथ दिया, तो गौतम ने पलटवार करते हुए कहा, "मैं इस धंधे में बहुत पुराना हूं, मैनिपुलेशन समझता हूं।"
वहीं, जब आरोप खत्म होते दिख रहे थे, तभी तेज की एक रोमांटिक एंगल वाली बात ने आग में घी का काम किया। गौतम के "लड़की का चक्कर..." कहते ही बातचीत का रुख ही बदल गया।
शहजाद ने जल्द ही गौतम से कहा, "मैं तुमसे बात नहीं करना चाहता, एक जेंटलमैन के तौर पर कह रहा हूं कि चलो बात न करें, दोस्त। हम दोस्त नहीं हैं, हम भाई नहीं हैं। मैं लोगों को अच्छी तरह समझता हूं... तुम मुझे आगे मत बढ़ाओ, ऊपर वाला मुझे आगे बढ़ा देगा।"
हालांकि, एक ड्रमैटिक यू-टर्न लेते हुए, वह अपने रिश्ते को बचाने के लिए वापस आया और कहा, "मैं नहीं चाहता कि तुम्हारे साथ मेरा रिश्ता खराब हो।"
गौतम ने सवाल किया कि उसे नीचे क्यों भेजा गया था और शहजाद की सफाई से मामला सुलझ नहीं पाया। जब तेज ने फिर से रोमांटिक एंगल की बात छेड़ी, तो शहजाद का पारा चढ़ गया। उन्होंने तेज को धक्का दिया और गुस्से में कहा, "बकवास मत करो यार तेज भाई, प्लीज। ये मत कहो कि किसी लड़की के चक्कर में ऐसा हुआ है, यार। क्या बोल रहे हो?"
तेज ने कड़े शब्दों में जवाब दिया, "मुझसे बदतमीजी मत करो... तुम ऐसी बात नहीं कर सकते... मैं यह बर्दाश्त नहीं करूंगा, प्रोडक्शन टीम को बुला लूंगा।"
बनिजय एशिया द्वारा प्रोड्यूस किए गए 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। यह शो प्राइम वीडियो पर मुफ्त में स्ट्रीम हो रहा है और इसके नए एपिसोड रोजाना दोपहर 12 बजे आते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rise and Fall 2: Tej Pratap Yadav warns Shehzad Poonawala amid debate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rise and fall 2, rise and fall, tej pratap yadav, shehzad poonawala, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved