• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Lockdown Diaries: कनिशा मल्होत्रा घर पर ही बना रहीं लघु फिल्में

Lockdown diaries: Kanisha Malhotra makes short films at home - Television News in Hindi

मुंबई । 'पी.ओ.डब्ल्यू - बंदी युद्ध के' और 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो में अभिनय कर चुकी अभिनेत्री कनिशा मल्होत्रा लॉकडाउन के दौरान घर पर ही लघु फिल्म बना रही हैं। इस बारे में उन्होंने कहा, "इस कठिन समय के दौरान जब कोविड-19 ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में कर रखा है, ऐसे में सकारात्मक सोच रखना बहुत महत्वपूर्ण है। और मुझे भी यही लगता है। मैं ऑनलाइन कंटेंट से लघु फिल्में बनाकर खुद को व्यस्त रख रही हूं।" कनिशा ने 'एम्प्टी रोड्स' और 'डियर बाबा' जैसी फिल्मों का लेखन, निर्देशन करने के साथ ही उनमें अभिनय भी किया है।
कनिशा ने आगे कहा, "जब पूरी दुनिया में नोवल कोरोनावायरस महामारी का प्रभाव है, उस दौर में मैं घर पर ही सीमित संसाधनों के साथ फिल्में बनाई हैं, मैं ज्यादा से ज्यादा कंटेंट बना रही हूं, क्योंकि अभी सोशल मीडिया एक बड़ा ग्राउंड है और लॉकडाउन खत्म होते ही मैं और अधिक वेब सीरीज और वेब फिल्म में काम करने का प्रयास करुंगी।"
कनिशा को 'बॉम्बे' और 'डांस बार' जैसी वेब सीरीज में अभिनय के लिए जाना जाता है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lockdown diaries: Kanisha Malhotra makes short films at home
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lockdown diaries, kanisha malhotra, short films, coronaviruslockdown, coronavirusindia, coronavirus, covid 19, lockdown, covid-19 lockdown, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved