• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की स्टारकास्ट का हुआ रीयूनियन, दिखा अपनों का प्यार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Cast Reunites; Warmth and Affection on Display - Television News in Hindi

मुंबई । टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के सभी कलाकारों ने हाल ही में रीयूनियन किया। इस रीयूनियन की छोटी-सी झलक अभिनेत्री अपर्णा मेहता ने अपनो सोशल मीडिया पर शेयर की। अपर्णा मेहता ने रीवा बब्बर के घर पर इकट्ठा हुए लोगों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं, जिसमें स्मृति ईरानी, ​​गौरी प्रधान, रितु चौधरी, कमलिका गुहा ठाकुरता, रक्षंदा खान, हितेन तेजवानी, सुमित सचदेव और अन्य कलाकार एक साथ दिखे। अभिनेत्री अपर्णा ने बताया कि उनका यह रीयूनियन अभिनेत्री रीवा बब्बर के घर पर रखा गया था। अपर्णा मेहता ने लिखा, 'क्योंकि' गैंग के साथ रीवा बब्बर के प्यारे घर पर। हमेशा की तरह हंसी, अच्छे खाने और यादगार पलों से भरी एक शाम। यह रीयूनियन तब हुआ जब ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है।
स्मृति ईरानी, ​​जिन्होंने तुलसी विरानी का रोल किया था, अपने पुराने को-स्टार्स के साथ पोज देती हुईं दिखीं। इनमें गौरी प्रधान, जिन्होंने नंदिनी विरानी का रोल किया था और हितेन तेजवानी भी शामिल थे। अपर्णा मेहता ने सविता विरानी का रोल निभाया था और वह भी इस मौके का हिस्सा थीं।
टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू' पहली बार 3 जुलाई 2000 को स्टार प्लस पर शुरू हुआ था। इसे एकता कपूर और शोभा कपूर (बालाजी टेलीफिल्म्स) ने प्रोड्यूस किया था। इस सीरियल में मुख्य भूमिका स्मृति ईरानी (तुलसी वीरानी) और अमर उपाध्याय/रोनित रॉय (मिहिर वीरानी) ने निभाई थी। तुलसी का किरदार भारतीय टेलीविजन के सबसे आइकॉनिक किरदारों में गिना जाता है।
सीरियल की कहानी गुजराती परिवार 'वीरानी परिवार' (शांति निकेतन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक आदर्श बहू तुलसी परिवार के रिश्तों, मूल्यों और उतार-चढ़ाव को संभालती है। शो को दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिला था, जिसे देखते हुए मेकर्स ने शो का दूसरा सीजन (क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2) साल 2025 में शुरू किया था। इसमें एक बार फिर स्मृति ईरानी और पुरानी स्टार कास्ट लौटी है। यह दूसरा सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और इसका आखिरी एपिसोड 20 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Cast Reunites; Warmth and Affection on Display
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kyunki saas bhi kabhi bahu thi cast reunites, kyunki saas bhi kabhi bahu thi, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved