• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत

Kahaani Ghar Ghar Kii Began 26 Years Ago; The Shows Legacy Remains Iconic Today - Television News in Hindi

मुंबई । एकता कपूर के लोकप्रिय धारावाहिक 'कहानी घर घर की' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 26 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर मेकर्स ने सीरियल से जुड़ी यादों को फिर से ताजा किया। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें शो से जुड़े सभी कलाकार नजर आ रहे हैं और सीरियल की कहानी की झलक देखने को मिलती है। पोस्ट शेयर कर मेकर्स ने लिखा, "26 साल बाद भी इसकी विरासत आज भी उतनी ही शानदार है। 'कहानी घर घर की' ने फैमिली ड्रामा की परिभाषा ही बदल दी थी और भारतीय टेलीविजन को ऐसे किरदार और पल दिए, जिन्हें दर्शक आज भी याद करते हैं। उस शो के नाम, जिसने टेलीविजन के इतिहास में अपनी जगह बनाई।" लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘कहानी घर-घर की’ 16 अक्टूबर 2000 को स्टार प्लस पर प्रसारित होना शुरू हुआ और 9 अक्टूबर 2008 तक चला। इस धारावाहिक में साक्षी तंवर, गौतम चौधरी और आनंद काले जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई। साक्षी तंवर ने पार्वती के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।
इस टीवी सीरियल की कहानी मारवाड़ी संयुक्त परिवार (अग्रवाल परिवार) पर केंद्रित थी। शो की कहानी परिवार के भीतर के प्यार, त्याग, साजिशों, गलतफहमियों और बाद में उनके समाधान को बहुत ही भावनात्मक तरीके से पेश किया गया था। इसमें विश्वनाथ अग्रवाल के बेटों और उनके परिवार के आपसी रिश्तों को दिखाया गया था।
साक्षी तंवर ने इस शो में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिन्हें एक आदर्श बहू, पत्नी और परिवार को जोड़े रखने वाली धुरी के रूप में दिखाया गया था, किरण करमरकर ने ओम अग्रवाल की भूमिका निभाई थी। ओम अग्रवाल को एक आदर्श पुत्र के रूप में चित्रित किया गया था।
'कहानी घर घर की' भारतीय टीवी के सबसे सफल और लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक बना। इसे दर्शक जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kahaani Ghar Ghar Kii Began 26 Years Ago; The Shows Legacy Remains Iconic Today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kahaani ghar ghar kii began 26 years ago, kahaani ghar ghar kii, television news in hindi, latest television news and gossip, television gossip in hindi, telly buzz
Khaskhabar.com Facebook Page:

टेलीविज़न

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved