• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक बार फिर लोगों को डराने के लिए आने वाली है ये

Third Annabelle horror movie in pipeline - Hollywood News in Hindi

लॉस एंजलिस। शापित गुडिय़ा ‘एनाबेल’ एक बार फिर से लोगों को डराने के लिए आने वाली है क्योंकि इसकी तीसरी फिल्म के लिए काम शुरू हो गया है। वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू लाइन सिनेमा ‘कान्जुरिंग’ के तहत विश्वभर में शानदार कमाई करने वाली तीसरी ‘एनाबेल’ फिल्म तीन जुलाई 2019 को रिलीज करने जा रहा है। दुष्ट आत्मा वाली गुडिय़ा की दो फिल्मों की कहानी लिखने वाले गैरी डॉबरमैन ‘एनाबेल’ की इस नई फिल्म के साथ निर्देशन में अपना सफर शुरू करने जा रहे हैं। वह इस फिल्म की कहानी भी लिख रहे हैं।
फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।
एनाबेल की दो फिल्मों समेत ‘कान्जुरिंग’ श्रृंखला की चार फिल्मों ने दुनियाभर में 1.1 अरब डॉलर का कारोबार किया था। इसकी पांचवी फिल्म ‘द नन’ सात सितंबर को रिलीज के लिए तैयार है।
वैन के साथ मिलकर डॉबरमैन ने ही ‘द नन’ की भी कहानी लिखी है।
चीनी मिट्टी से बनी गुडिय़ा ‘द कान्जुरिंग’ का एक मुख्य किरदार है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Third Annabelle horror movie in pipeline
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: annabelle horror movie, annabelle, horror movie, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved