• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड, ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ को पछाड़ बनी सबसे बड़ी R-Rated फिल्म

The Odyssey sets a new box office record, surpassing Deadpool & Wolverine to become the biggest R-Rated film ever. - Hollywood News in Hindi

मुंबई। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की रिलीज के बाद फिल्म की कमाई की रफ्तार भले ही कुछ कम हुई हो, लेकिन इसके बावजूद ‘द ओडिसी’ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मैट डेमन स्टारर यह फिल्म अब दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-Rated फिल्म बन गई है। फिल्म ने दुनियाभर में अब तक करीब 1.352 बिलियन डॉलर का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ इसने 2024 में रिलीज हुई ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ को पीछे छोड़ दिया है। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन स्टारर ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर करीब 1.338 बिलियन डॉलर की कमाई की थी।
अमेरिका और इंटरनेशनल मार्केट में भी जबरदस्त कमाई
होमर की प्रसिद्ध महाकाव्य कविता ‘द ओडिसी’ से प्रेरित इस फिल्म ने उत्तरी अमेरिका यानी अमेरिका और कनाडा में करीब 516 मिलियन डॉलर की कमाई की है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों से फिल्म ने 800 मिलियन डॉलर से ज्यादा जुटाए हैं। मजबूत ग्लोबल कलेक्शन ने फिल्म को R-Rated फिल्मों की कमाई के मामले में शीर्ष पर पहुंचा दिया है।
रिलीज के पहले दिन से दिखा दम









‘द ओडिसी’ ने 17 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने अमेरिका में अपने पहले ही दिन लगभग 123 मिलियन डॉलर की कमाई करके शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी रहा और जुलाई में यह इस साल 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली छठी फिल्म बन गई।
फिलहाल ‘द ओडिसी’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे स्थान पर बताई जा रही है। इसके आगे ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ है। चीन में फिल्म की रिलीज में हुई देरी के बावजूद इसके कलेक्शन पर खास असर नहीं पड़ा। ट्रेड अनुमानों के मुताबिक, फिल्म का थिएट्रिकल रन खत्म होने तक इसका ग्लोबल कलेक्शन 1.5 बिलियन डॉलर के पार जा सकता है।
रयान रेनॉल्ड्स ने दी पूरी टीम को बधाई








‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ का रिकॉर्ड टूटने के बावजूद रयान रेनॉल्ड्स ने ‘द ओडिसी’ की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म की एक क्लिप शेयर करते हुए क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी।
रेनॉल्ड्स ने ‘द ओडिसी’ की कास्ट और क्रू को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-Rated फिल्म बनने पर शुभकामनाएं दीं और इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया। इस रिकॉर्ड के साथ ‘द ओडिसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता की एक और बड़ी कहानी दर्ज कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Odyssey sets a new box office record, surpassing Deadpool & Wolverine to become the biggest R-Rated film ever.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: r-rated film, the odyssey, odyssey, deadpool, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved