• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'फ्रेंड्स' में मूर्ख व्यक्ति की भूमिका निभाना मजेदार रहा : लिसा क्रुडो

Lisa Kudrow: Been great playing a dumb person in Friends - Hollywood News in Hindi

मुंबई। लोकप्रिय साइटकॉम फ्रेंड्स में फोएबे बफे की भूमिका निभाकर दुनियाभर में ख्याति प्राप्त करने वाली अभिनेत्री लिसा क्रुडो का कहना है कि उनके लिए मूर्ख व्यक्ति की भूमिका निभाना मजेदार रहा, क्योंकि जब लोगों को लगता है कि सामने वाला उनकी बातें नहीं समझ पाता है, तो लोग बहुत अधिक स्वतंत्रता से बात करते हैं। फीमेल फस्र्ट डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, लिसा ने कहा, "मुर्ख व्यक्ति की भूमिका निभाना मजेदार रहा है, क्योंकि लोग बहुत अधिक खुलकर बातें करते हैं, जब उन्हें लगता है कि आप उन्हें समझ नहीं रहे हैं। यह बच्चों को स्कूल ले जाने जैसा है, जैसे वे पीछे बैठकर कुछ भी बातें करते हैं और उन्हें लगता है कि आप कुछ नहीं सुन रहे हैं, लेकिन आप हर शब्द सुन रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "यह बिल्कुल उसी तरह है, जब लोग सोचते हैं कि आप मूर्ख हैं। मैंने बहुत कुछ सीखा है।" वह मानती है कि उन्होंने अभी भी कुछ एपिसोड नहीं देखे हैं।
उन्होंने कहा, "कुछ एपिसोड हैं जिन्हें मैंने कभी नहीं देखा है। और मैं सिर्फ एक ही कलाकार नहीं हूं, जिसने यह किया है। शो के बाद में हम सभी वास्तव में व्यस्त हो गए।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lisa Kudrow: Been great playing a dumb person in Friends
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lisa kudrow, been great playing a dumb person in friends, dumb person, friends, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved