• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

COVID-19- अनिश्चितकाल के लिए बंद हुआ डिज्नीलैंड

COVID-19- Disneyland closed indefinitely - Hollywood News in Hindi

लॉस एंजेलिस। कोरोनोवायरस महामारी के बीच डिज्नीलैंड अनिश्चित काल तक बंद रहेगा। इसकी पुष्टि पार्क के अधिकारियों ने की है। एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में अनाहिम में स्थित डिज्नीलैंड को लेकर घोषणा की गई थी। वहीं इसके पड़ोस में स्थित कैलिफोर्निया एडवेंचर को भी महीने के अंत तक बंद रखा गया, साथ ही फ्लोरिडा के ऑरलैंडो के डिज्नी वल्र्ड को लेकर भी ऐसा ही उपाय किया गया है। हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, "डिज्नी पार्क के अधिकारियों ने अपने बयान में कहा, हालांकि कोविड-19 के प्रभावों के संबंध में अभी भी बहुत अनिश्चितता है, हमारे मेहमानों और कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ भलाई, द वॉल्ट डिजनी कंपनी की शीर्ष प्राथमिकता बनी हुई है।"
बयान में आगे कहा गया है, "इस महामारी के परिणामस्वरूप और स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सरकारी अधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए दिशानिर्देश के अनुरूप, डिजनीलैंड रिजॉर्ट और वॉल्ट डिजनी वल्र्ड रिजॉर्ट अगले नोटिस तक बंद रहेंगे।"
इसके साथ ही उन्होंने अपने कर्मचारियों को तनख्वाह देने की भी बात कही। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-COVID-19- Disneyland closed indefinitely
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: covid-19, disneyland closed indefinitely, disneyland, hollywood news in hindi, hollywood gossip, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved