• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां

Sandeepa Dhar begins shooting for Asur Season 3, shares interesting glimpses from the sets - Bollywood News in Hindi

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई अभिनेत्री संदीपा धर ने बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'असुर सीजन 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। भारत की चर्चित साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज में से एक 'असुर' के तीसरे सीजन को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। इसी बीच संदीपा ने अपने इंस्टाग्राम पर सेट से कुछ बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें साझा कर अपनी नई जर्नी की झलक फैंस के साथ शेयर की है।
संदीपा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में 'असुर 3' का क्लैपबोर्ड भी नजर आ रहा है, जिससे शूटिंग शुरू होने की आधिकारिक पुष्टि होती है। इसके अलावा उन्होंने अपनी तैयारी और सीन की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जो सीरीज की दिलचस्प और गहरी दुनिया की ओर इशारा करती हैं।
संदीपा ने इन तस्वीरों के साथ कुछ रहस्यमयी और उत्साह बढ़ाने वाले कैप्शन भी लिखे हैं, जैसे “यह जबरदस्त होने वाला है”, “नई शुरुआत” और “तूफान से पहले की शांति।” संदीपा के इन कैप्शंस ने फिलहाल फैंस की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है। इसी के साथ उनके इन पोस्ट्स ने दर्शकों के बीच उनकी भूमिका और सीरीज में आने वाले ट्विस्ट को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 'असुर सीजन 3' में एक बार फिर दर्शकों के पसंदीदा कलाकार अरशद वारसी और बरुण सोबती मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
वहीं, श्वेता बसु प्रसाद और अहसास चन्ना भी इस सीजन की शानदार स्टारकास्ट का हिस्सा हैं। गौरव शुक्ला द्वारा क्रिएट की गई यह सीरीज पौराणिक कथाओं, मनोविज्ञान और क्राइम इन्वेस्टिगेशन के अनोखे मेल के लिए जानी जाती है। फिलहाल संदीपा के किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन 'असुर' की दुनिया में उनकी एंट्री ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है।
शूटिंग शुरू होने और पूरी कास्ट के एक साथ आने के साथ ही तीसरा सीजन रहस्य, रोमांच, सस्पेंस और अप्रत्याशित खुलासों से भरपूर होने की उम्मीद है। जैसे-जैसे 'असुर सीजन 3' की शूटिंग आगे बढ़ रही है, फैंस सेट से सामने आने वाली नई झलकियों और अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह इंतज़ार इसलिए भी है कि तीसरा सीजन कहानी और रोमांच के स्तर को पहले से कहीं ज्यादा ऊपर ले जाने का वादा कर चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sandeepa Dhar begins shooting for Asur Season 3, shares interesting glimpses from the sets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sandeepa dhar, asur season 3, asur 3 shooting, sandeepa dhar asur 3, arshad warsi asur 3, barun sobti, hindi web series news, psychological crime thriller india, ott releases india, bollywood desk mumbai, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved