• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बॉर्डर-2 से दिलजीत दोसांझ ने शेयर की अनसीन फोटो, सोनम बाजवा के साथ दिखी गहरी केमिस्ट्री

Diljit Dosanjh shares unseen photos from Border 2, showcasing strong chemistry with Sonam Bajwa - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बहु प्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर-2' के 'घर कब आओगे' के बाद प्यार के रंग में रंगा गाना 'इश्क दा चेहरा' रिलीज कर दिया गया है। गाने में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की लाइफ पर फोकस किया गया है। गाने को दर्शकों का प्यार भी मिल रहा है, लेकिन इसी बीच दिलजीत दोसांझ ने सेट से अपनी और सोनम बाजवा की अनसीन फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को देखा जा सकता है। दिलजीत दोसांझ ने 'बॉर्डर 2' के सेट से ढेर सारी फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें वे दूल्हा और सोनम बाजवा दुल्हन बनी दिख रही हैं। दोनों की शादी का सीक्वेंस गाने में भी फिल्माया गया है। सोनम बाजवा लाल जोड़े में 90 के दशक की दुल्हन लग रही हैं, जबकि दिलजीत दोसांझ सोनम को लाल जोड़े में देखकर उनसे आंखें नहीं हटा पा रहे हैं। बेहद प्यारी फोटोज को शेयर कर अभिनेता ने लिखा, 'बॉर्डर 2' दुनियाभर में 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है। इश्क दा यारा नाम सुना था, तुझसे मिला तो मैं हुआ रूबरू।
बात अगर गाने 'इश्क दा चेहरा' की करें तो गाने को दिलजीत दोसांझ, सचेत टंडन और परंपरा टंडन ने मिलकर गाया है और गाने का म्यूजिक सचेत टंडन और परंपरा टंडन ने दिया है और लिरिक्स कौसर मुनीर ने लिखे हैं। ये गाना फिल्म बॉर्डर 'हमें जब से मोहब्बत हो चुकी है' से मिलता जुलता है, जहां सारे किरदारों को मोहब्बत के रंग में डूबा दिखाया गया था।
इससे पहले 'घर कब आओगे' गाना भी रिलीज हुआ था, जिसे 'संदेशे आते हैं' जितना प्यार मिल रहा है। गाने को 6 दिन पहले रिलीज किया गया था और अब तक गाने पर 51 मिलियन व्यूज आ चुके हैं और सोशल मीडिया की हर रील पर गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी मिलकर फिल्म और गानों का भरपूर प्रमोशन कर रहे हैं।
देशभक्ति से भरी फिल्म में 1971 में हुए भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध को दिखाया गया है, हालांकि इस बार फिल्म में वायुसेना और जल सेना के योगदान को भी दिखाया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Diljit Dosanjh shares unseen photos from Border 2, showcasing strong chemistry with Sonam Bajwa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sonam bajwa, diljit dosanjh shares unseen photos from border 2, diljit dosanjh, border 2, border, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved