• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डेफ लेपर्ड के गानों पर झूम उठीं बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा

Bollywoods Dimple Girl Preity Zinta Grooves to Def Leppards Songs - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा इन दिनों भारत में ही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ रॉक बैंड डेफ लेपर्ड का लाइव कॉन्सर्ट देखा। अभिनेत्री ने इस इवेंट में शामिल होने का श्रेय अभिनेता डिनो मोरे को दिया। प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए। इसमें अभिनेत्री के दोस्त और अभिनेता डिनो मोरे भी नजर आ रहे हैं। प्रीति ने लिखा, "कभी-कभी आखिरी समय पर बने प्लान सच में कमाल के होते हैं। मेरे कॉन्सर्ट पार्टनर डिनो मोरिया को बहुत-बहुत धन्यवाद।" उन्होंने बताया कि उन्हें इस कॉन्सर्ट में बहुत मजा आया। मुंबई की तेज गर्मी भी उनके जोश को कम नहीं कर पाई। पूरा अनुभव शानदार रहा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "सच कहूं तो मुझे सिर्फ चार गाने ही पता थे, लेकिन फिर भी मैं बहुत खुश होकर लौटी क्योंकि बैंड ने ठीक उन्हीं गानों को बजाया जिन्हें मैं जानती थी।"
प्रीति ने आगे लिखा कि ऐसे आखिरी समय के प्लान, सच्चे दोस्त जो हर वक्त साथ दें और एक जोरदार रॉक कॉन्सर्ट। ये सब मिलकर पुरानी यादों को ताजा कर देते हैं। उन्होंने खास तौर पर एक गाने का जिक्र किया। पोस्ट में पीएस लिखते हुए उन्होंने लिखा, "'पोर सम शुगर ऑन मी' वो गाना था जिसे मैं तब बार-बार सुनती थी जब पहली बार मुंबई आई थी। अब लगता है जैसे जिंदगी ने पूरा चक्कर लगाकर फिर उसी जगह आकर खड़ी हो गई हो।"
बता दें कि डेफ लेपर्ड इंग्लैंड के शेफील्ड का एक बेहद प्रसिद्ध ब्रिटिश रॉक बैंड है, जिसका गठन 1977 में हुआ था। यह 1980 के दशक की शुरुआत में हार्ड रॉक और हेवी मेटल के सबसे सफल बैंडों में से एक बना। हिस्टीरिया और पायरोमेनिया जैसे एल्बमों के साथ उन्होंने विश्व स्तर पर धूम मचाई, जिसमें उन्होंने मेटल की ताकत को पॉप धुनों के साथ मिलाया था।
1980 के दशक के रॉक संगीत में, इन्हें मोटली क्रू, बॉन जोवी के साथ ग्लैम मेटल के 'बिग फोर' में गिना जाता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bollywoods Dimple Girl Preity Zinta Grooves to Def Leppards Songs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bollywood, preity zinta, def leppards songs, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved