मकर संक्रांति का त्यौहार हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है।
यह त्यौहार 14 जनवरी को माघ माह में कृष्ण पंचमी को मकर सक्रांति देश के
लगभग सभी राज्यों में अलग-अलग सांस्कृतिक रूपों में मनाई जाती है। इस दिन
से सूर्य उत्तरायण होता है, जब उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर मुड़ जाता है,
इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है।
हिंदू धर्म में सूर्य की पूजा
की जाती है और उन्हें सूर्य देवता के रूप में पूजा जाता है, जो पृथ्वी पर
सभी जीवित प्राणियों का पोषण करते हैं। इस खास दिन दान और पुण्य का खासा
महत्व है। इस मौके पर अगर दान अपनी राशि के अनुसार किया जाए तो जातक को
तुरंत प्रतिफल मिलने लगता है। आइए जानें किस राशि के जातक को क्या-क्या चीजें
दान करना शुभ होता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेष : ज्योतिष के अनुसार मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करें तो शीघ्र ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें - उपहार में ये चीजें भूलकर भी ना लें और न ही दें
वृषभ : ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन ऊनी वस्त्र एवं तिल का दान करें तो शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें - जन्माष्टमी पर करें ये खास उपाय, खूब बरसेगा धन
मिथुन : ज्योतिषियों के अनुसार इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग यदि मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करें तो बहुत अच्छा रहता है।
ये भी पढ़ें - ऐसे रुद्राक्ष धारण करने से बदल जाएगी आपकी तकदीर
कर्क : ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी चंद्र है। इस राशि के लोगों के लिए मकर संक्रांति पर तिल, साबूदाना एवं ऊन का दान करना शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा।
ये भी पढ़ें - उपहार में ये चीजें भूलकर भी ना लें और न ही दें
सिंह : ज्योतिष के अनुसार सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। मकर
संक्रांति के दिन इस राशि के लोग तिल, कंबल व मच्छरदानी अपनी क्षमतानुसार
दान करें।
ये भी पढ़ें - सोते समय सिरहाने नहीं रखें ये 5 चीजें
कन्या : ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल, कंबल, तेल, उड़द दाल का दान करें।
ये भी पढ़ें - ज्योतिष शास्त्र ने बताया, क्यों होती है विवाह में देरी
तुला : ज्योतिष के अनुसार इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग तेल, रुई, वस्त्र, राई दान करें।
ये भी पढ़ें - नाम का अक्षर बदलने से बदल सकता है भाग्य
वृश्चिक : ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग गरीबों को चावल और दाल की कच्ची खिचड़ी दान करें साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार कंबल भी।
ये भी पढ़ें - रक्षाबंधन: वैदिक राखी है असली रक्षासूत्र, यहां है बनाने की विधि
धनु : इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल व चने की दाल का दान करें तो विशेष लाभ होने की संभावना बनती है।
ये भी पढ़ें - ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश
मकर : ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शनि है। ये लोग मकर संक्रांति के दिन तेल, तिल, कंबल और पुस्तक का दान करें तो इनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें - बनते काम बिगड रहे हैं तो समझिए आपका गुरु नीच का है, करें ये उपाय
कुंभ : ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तिल, साबुन, वस्त्र, कंघी व अन्न का दान करें।
ये भी पढ़ें - इन चीजों को घर में रखा तो हो जाएंगे कंगाल
मीन : ज्योतिष के अनुसार इस राशि का स्वामी गुरु है। मकर संक्रांति के दिन ये लोग तिल, चना, साबूदाना, कंबल दान करें।
ये भी पढ़ें - पके हुए तीन नींबू का यह टोटका आपके लिए लाएगा सौभाग्य