आतंकी चिल्ला रहे थे अल्लाह...तस्वीरों में देखें-लंदन हमले के बाद का मंजर

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 04 जून 2017, 10:14 AM (IST)

लंदन। लंदन के बरो मार्केट इलाके और लंदन ब्रिज पर आतंकवादी हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी हमले के वक्त अल्लाह-अल्लाह चिल्ला रहे थे। घटना के चश्मदीदों के हवाले से स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि आतंकियों ने वारदात से पहले चीखकर कहा, यह अल्लाह के लिए है।

लंदन पुलिस के मुताबिक, इन दोनों हमलों में 3 आतंकियों के शामिल होने की खबर है, जिन्हें मार गिराया है। वहीं, इन हमलों में 6 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, आतंकियों ने अपने शरीर पर आत्मघाती बेल्ट भी पहना हुआ था, लेकिन उनके मारने के बाद पुलिस ने पाया कि उनकी बेल्ट्स नकली हैं।

ये भी पढ़ें - ऐसे करें पूजा, घर में कभी नहीं आएगी धन की कमी

माना जा रहा है कि आतंकियों ने लोगों में दहशत पैदा करने की मंशा से नकली आत्मघाती विस्फोटक वाला बेल्ट पहना था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सभी हमलावर मध्य एशियाई मूल के लग रहे थे। आतंकियों की गाड़ी का रंग सफेद था।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में सोने से गर्भवती हो जाती है महिलाएं!

शनिवार रात, जिस समय यह हमला हुआ, उस समय बरो मार्केट और लंदन ब्रिज व इसके आसपास के इलाकों में काफी भीड़ थी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है।

ये भी पढ़ें - ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे

मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि लंदन ब्रिज और बोरो बाजार आतंकवादी घटनाएं थे लेकिन ऐसा लगता है कि वॉक्सहॉल में हुई घटना को इन दोनों घटनाओं से कोई संबंध नहीं है। इस घटना के बाद लंदन ब्रिज को बंद कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग

बसों के मार्गो में बदलाव किाय गया है और पास के साउथवार्क ब्रिज को भी बंद कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक वैन को एक पुरूष चला रहा था और वैन की रफ्तार 50 मील प्रतिघंटा थी। लंदन ब्रिज की घटना का गवाह बने एक जोड़े ने कहा, हमने एक शख्स को देखा, वह दूसरे शख्स पर चाकू से हमला कर रहा था। उसने तीन बार उस पर चाकू से वार किया।

ये भी पढ़ें - यहां बहन सेहरा बांध, ब्याह कर लाती है भाभी

गौरतलब है कि लंदन के मैनचेस्टर में ही 22 मई को आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। ब्रिटेन सरकार ने मैनचेस्टर हमले के मद्देनजर आतंकी अलर्ट का स्तर बढ़ा दिया था और पुलिस की सहायता के लिए सेना की तैनाती भी कर दी थी।

ये भी पढ़ें - ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों