हनुमान जयंती : पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के साथ राहगीरों ने भी लगाए जयकारे

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 11 अप्रैल 2017, 11:52 AM (IST)

जयपुर। राम भक्त हनुमान के जन्मोत्सव को भक्त प्रदेश भर में पूरे हर्ष और उल्लास से मना रहे हैं। अंजनी लाल को प्रसन्न करने हेतु छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गुलाबीनगरी के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। इस कड़ी में शहर के चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान मंदिर और चांदपोल हनुमानजी के मंदिर में बजरंगबली को फूलों और आकर्षक पोशाक से सुसज्जित किया गया है। इस दौरान हनुमानजी के पसंदीदा लड्डू का भोग भी उन्हें श्रद्धालुओं द्वारा भेंट किया जा रहा है। लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शहरभर में पदयात्राएं निकाली गईं। श्री खोले के हनुमानजी पदयात्रा संघ की ओर से गोपालपुरा मोड़ और अन्य स्थानों से रवाना की गई पदयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पदयात्रा शहर के विभिन्न स्थानों और मंदिरों से होकर निकाली गई।


शहर भर में निकली पदयात्राएं

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

श्री खोले के हनुमानजी पदयात्रा संघ की ओर से गोपालपुरा से विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। पदयात्रा के कारण हालांकि टोंक रोड पर थोड़ा यातायात बाधित रहा, लेकिन राहगीर और वाहन चालक भी पदयात्रा के साथ पवनपुत्र के जयकारे लगाने में शामिल हो रहे थे। पदयात्रा में भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां सजाई गईं। दोपहर बाद पूरे टोंक रोड पर पदयात्री ही पदयात्री नजर आ रहे थे।

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने संभाली व्यवस्था




यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...

टोंक रोड पर शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने व्यवस्था बिगडऩे नहीं दी। चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी तैनात रहे, जो शोभायात्रा को बिना परेशानी हुए निकालने के लिए पुरी मुस्तैदी से जुटे रहे।

धर्मप्रेमियों ने कमाया पुण्य




शोभायात्रा के दौरान टोंक रोड पर पदयात्रियों के लिए जगह-जगह पानी, छाछ, फलों की व्यवस्था की गई। विभिन्न संगठनों की ओर से जगह-जगह पदयात्रियों के विश्राम के लिए इंतजाम किए गए थे। कहीं गाडिय़ों से पानी की बोतलें दी जा रही थीं तो कहीं छाछ, शरबत, लस्सी, ठंडाई आदि पिलाई जा रही थी। लोगों ने पदयात्रियों के लिए श्रद्धानुसार इंतजाम कर पुण्य लाभ कमाया।

आगे तस्वीरों में देखें...

खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम


आगे तस्वीरों में देखें...





जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..


आगे तस्वीरों में देखें...





यहां पिया मिलन की तड़प में विरहणी गाती है कुरजां


आगे तस्वीरों में देखें...





ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे


आगे तस्वीरों में देखें...





बाबा का चमत्कार या लोगों का अंधविश्वास!


आगे तस्वीरों में देखें...





शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल


आगे तस्वीरों में देखें...





यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह


आगे तस्वीरों में देखें...





शिक्षक एेसे करते हैं पेपर चैक, देख कर बोर्ड चेयरमैन चकराए


आगे तस्वीरों में देखें...





सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर


आगे तस्वीरों में देखें...





यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...


दुनिया में 30 करोड से अधिक लोग अवसाद के शिकार:WHO