नईम गाजी की हत्या के बाद क्षेत्र में फैला तनाव, पुलिस बल तैनात

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016, 3:30 PM (IST)

मेरठ। आखिरकार वही हुआ जिसकी आशंका जताई जा रही थी। थाना कोतवाली के शोहराब गेट में पिछले सोमवार से लापता भगत सिंह मार्केट के प्रधान पेशे से प्रापर्टी डीलर नईम गाज़ी की डेड बॉडी आज कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक नाले से पुलिस ने की बरामद की है।
बताते चलें कि नईम की गुमशुदगी के बाद से उसके परिजन लगातार अपहरण के बाद उसकी हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा कर रहे थे। उधर नईम की हत्या की जानकारी के बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों द्वारा हंगामे की आशंका के चलते हापुड़ अड्डा सहित शहर के कई संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। [@ खास खबर Exclusive: मुंबई को बना दिया सऊदी अरब]

आक्रोशित भीड़ ने कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों पर हमला बोल दिया। इसके चलते एक समाचार पत्र के फोटोग्राफर का कैमरा भी तोड़ दिया और उसके साथ मारपीट भी की। इसके अलावा अपनी नेतागिरी चमकाने आए समाजवादी पार्टी के शहर विधानसभा के प्रत्याशी अय्यूब अंसारी समेत कई नेताओं का गुस्साए लोगों ने जमकर विरोध किया।
मौके पर पहुंचे नेताऔ को जमकर गालियां भी दी। इस घटना से स्थानिय लोगों का गुस्सा इंस्पेक्टर कोतवाली पर भी फूटा। फिलहाल मौके की नजाकत को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर कोतवाली को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ नईम गाजी के परिवार को 5 लाख रूपए की आर्थिक मदद की बात कही जा रही है।

[@ 500,1000 के पुराने नोट जमा कराने पर RBI ने जोडी कडी शर्त]

[@ खास खबर Exclusive: मुंबई को बना दिया सऊदी अरब]

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

[@ रिवाल्वर दिखा कर पेट्रोल पंप से भागने वाले निकले चोर, युवती भी शामिल]

[@ मोदी की कानपुर रैली के रंग,15 तस्वीरों के संग]

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

[@ खास खबर Exclusive: मुंबई को बना दिया सऊदी अरब]

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]