पीएम की सुरक्षा ऐसी होगी कि परिंदा भी पर न मार पाए

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016, 5:09 PM (IST)

कानपुर। पीएम मोदी परिवर्तन रैली को सम्बोधित करेंगे। उनके आगमन की तैयारियां जोरों पर है। भाजापा नेताओं के साथ जिला व पुलिस प्रशासन रात दिन एक किए हैं, आखिर सवाल है पीएम की सुरक्षा का। इस लिहाज से आईजी ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स की डिमांड डीजीपी से की। जिसके बाद आईपीएस अधिकारियों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल शहर पहुंच गये है। सुरक्षा का ऐसा बंदोबस्त किया है कि परिंदा भी पर नहीं मार पायेगा।
शहर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की सुरक्षा को लेकर पीएमओ ने डीएम व एसएसपी को पत्र लिखा और जवाब मांगा। जिसके बाद डीएम कौशलराज सुरक्षा के लेकर आईजी, डीआईजी, एसएसपी से बैठक की। बैठक के बाद शहर में कितनी पुलिस है, पीएम के लिए कितनी चाहिए उसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने अपनी-अपनी बात कही। सुरक्षा के लिहाज से आईजी जकी अहमद ने डीजीपी से फोन पर बात करके अतिरिक्त पुलिस फोर्स को लेकर मांग की है। जिसमें शासन ने अतिरिक्त फोर्स को शहर भेज दिया है।
टूट गया नोट बदलने का वचन, लोग हैं हैरान और परेशान

पीएम की सुरक्षा व्यवस्था को देख रहे कप्तान आकाश कुलहरि ने बताया कि सुरक्षा ऐसी रहेगी कि परिंदा भी पर नहीं मार पायेगा। रैली के चार दिन पहले ही एसपीजीआई तेवांग नामग्याल,एआईजी एसके शर्मा व राजेश कुमार अपनी टीम शहर आ गये और उन्होंने अपनी स्तर से जांच की। मैदान के पास आने वाले इलाके में भी एसपीआईजी टीम ने थानेदार के साथ मुआयाना किया है।


फ्लिपकार्ट कंपनी को लगाया पचास लाख का फटका

हैलीपैड और मंच की सुरक्षा होगी अभेद
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था पूरी कर ली गई है। तो वहीं जनता को सम्बोधित करने के लिए अपने चॉपर विमान के उतरने के लिए रैली स्थल के पास ही तीन हैलीपैड बनाये गये है। बहराइच की तरह अगर मौसम के मिजाज में कुछ गड़बड़ी होती है तो उनका विमान चकेरी एयर पोर्ट पर उतर सकता है। इसको देखते हुए चकेरी एयरपोर्ट से लेकर रैली स्थल के सड़क मार्ग में सुरक्षा का पूरा इंतजाम कर लिया गया है।
कपिल शर्मा कानूनी पचडे में फंसे,केस दर्ज