अवैध संबंधों के शक में धारदार हथियार से युवक की हत्या

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 30 जुलाई 2018, 2:15 PM (IST)

बारां। जिले के सदर थाना क्षेत्र के भडसूई गांव में अवैध संबंधों के शक के चलते युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या के आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना भडसूई गांव में रविवार देर रात को घटित हुई। मृतक की पहचान आनंद मीणा के रूप में की गई है।






ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जानकारी के अनुसार देर रात हरिपुरा निवासी आरोपी वृद्धिप्रकाश मीणा अपने जीजा नंद किशोर के घर भडसूई गांव आया था। इस दौरान भडसूई निवासी आनंद मीणा को भी जीजा के घर शराब पार्टी करने के लिए बुलाया। इसी दौरान किसी बात को लेकर वृद्धिप्रकाश ने आंनद मीणा पर हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया।

ये भी पढ़ें - ठाकुरजी की बदली दिनचर्या, ओढ़ी रजाई, भोग में गर्म दूध के साथ गोंद के लड्डू

सदर थाने के एएसआई महावीर शर्मा ने बताया कि महावीर शर्मा जांच में वृद्धिप्रकाश की बहन से अशोक मीणा के संबंध होने का मामला सामने आया है। मृतक की लाश आरोपी के जीजा के घर पर मिली है। मुख्य आरोपी वृद्धिप्रकाश मीणा फरार है। वही नन्दकिशोर और उसकी पत्नी ललिता को पुलिस ने रात ही राउंड अप कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा