• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ठाकुरजी की बदली दिनचर्या, ओढ़ी रजाई, भोग में गर्म दूध के साथ गोंद के लड्डू

जयपुर। प्रदेशभर में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। सभी ने अपना पहनावा और दिनचर्या को बदल लिया है। आप गर्म कपड़ों से लद गए हैं। ऐसे में शहर के आराध्य देव गोविंददेवजी ने भी अपना पहनावा बदल लिया है। शहर के अन्य मंदिराें में भी भगवान को गर्म कपड़े पहनाए जा रहे हैं। अब शहर के प्रमुख मंदिरों में आपको भगवान की झांकियों में प्रभु गहरे रंग के वत्रों , गर्म कपड़ों में नजर आएंगे। ठाकुरजी बसंत पंचमी तक इसी तरह के वस्त्र धारण करेंगे। सर्दी के कारण भगवान पहले जहां सवा 4 बजे जाग जाते थे, अब 5 बजे जागते हैं। प्रभु रात को सो भी जल्दी जाते हैं। शयन की झांकी 8.15 से 8:45 बजे है।

पहनावे के साथ भगवान के भोग-प्रसादी में भी परिवर्तन किया गया है। बाल भोग राजभोग में भी भगवान को गर्म व्यंजनों का भोग लगाया जा रहा है। भगवान को अब सर्दी के मेवे, गर्म दूध के साथ गोंद के लड्डुओं का भोग अर्पित किया जा रहा है। भोग-प्रसादी में मुख्यतौर पर घी, दूध के साथ ही सोंठ, गोंद मेवा आदि से बने गर्म खाद्यान्नों का भोग लगाया जा रहा है।

आगे देखें झांकी का समय

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Radha Govinddevji Jaipur routine changed in Winter, laddus with hot milk in bhog
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: govinddevji jaipur, thakurji, radha govinddevji jaipur, routine changed in winter, laddus with hot milk in bhog, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved