तस्वीरों में देखें:-मोदी कैबिनेट में शामिल हुए इन मंत्रियों ने ली शपथ

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 03 सितम्बर 2017, 3:40 PM (IST)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। नए मंत्रिमंडल में चार राज्य मंत्रियों धर्मेद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है और नौ को राज्य मंत्री बनाया गया है, जिनमें से चार पूर्व नौकरशाह हैं। मंत्रियों को राष्ट्रपति भवन में 35 मिनट तक चले शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाई।

तस्वीरें में देखें-जिन मंत्रियों ने ली शपथ

धर्मेंद्र प्रधान : सबसे पहले धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। धमेंद्र प्रधान अब तक राज्यमंत्री थे उन्हें प्रमोट कराके केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। उड़ीसा से आने वाले मंत्री ने हिंदी में शपथ ली हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पीयुष गोयल : इसके बाद पीयुष गोयल को शपथ दिलाई गई। देश में सोलर पैनल के निर्माण को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है। पीयुष गोयल अब तक पेट्रोलियम, खनन और ऊर्जा मंत्रालय था।

ये भी पढ़ें - जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी

निर्मला सीतारमन : निर्मला सीतारमन को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया। उन्होंने अंग्रेजी में शपथ ली।

ये भी पढ़ें - बाबा का चमत्कार या लोगों का अंधविश्वास!

मुख्तार अब्बास नकवी : मुख्तार अब्बास नकवी को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई है। अल्पसंख्यक मंत्रालय और संसदीय कार्यमंत्री के रुप में बेहतरीन काम का ईनाम मिला है। ये झारखंड से राज्यसभा सांसद है।

ये भी पढ़ें - इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी

शिव प्रताप शुक्ला : शिव प्रताप शुक्ला राज्यमंत्री बनाए गए। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। यूपी में लंबे समय तक मंत्री रहने का मंत्री रहने का अनुभव है। ग्रामीण विकास में काम करने का तजुर्बा है।

ये भी पढ़ें - जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी

अश्विनी कुमार चौबे : बिहार से अश्विनी कुमार चौबे को मंत्री बनाया गया है। बिहार में इन्होंने महादलितों के लिए शौचालय बनवाने में अहम भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें - भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी

वीरेंद्र कुमार : मध्यप्रदेश से आने वाले वीरेंद्र कुमार को राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। इन्होंने दलितों के उत्थान के लिए अहम भूमिका निभाई। ये बुंदेलखंड से आने वाले दलित नेता हैं।

ये भी पढ़ें - क्राइम पेट्रोल देख कर बनाया प्लान फिर ढाई साल के मासूम को चाची ने ही मार डाला

अनंत कुमार हेगड़े : कर्नाटक से आने वाले अनंत कुमार हेगड़े को राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। हेगड़े ने हिंदी में शपथ ली। हेगड़े 5 बार के सासंद है।

ये भी पढ़ें - यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह

राजकुमार सिंह : राजकुमार सिंह को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। ये बिहार के आरा से सांसद है। गृह सचिव थे। खास बात है कि रथयात्रा के दौरान इन्होंने ही लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें - जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..

हरदीप सिंह पुरी : पूर्व डिप्लोमेट हरदीप सिंह पुरी को भी राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। संयुक्त राष्ट्र में राजदूत पद पर रहे। ये अभी सांसद नहीं हैं। आडवाणी और अरूण जेटली के करीबी माने जाते हैं। रक्षा मामलों और विदेश मामलों में इनकी पकड़ मज़बूत रही है।

ये भी पढ़ें - सैंकड़ों सालों से सीना ताने खड़ा है सोनार

गजेंद्र सिंह शेखावत : राजस्थान से गजेंद्र सिंह शेखावत को राज्यमंत्री बनाया गया। ये सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं। तकनीकि समझ वाले युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

ये भी पढ़ें - श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके

सत्यपाल सिंह : उत्तर प्रदेश के बागपत से आने वाले सांसद सत्यपाल सिंह को राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। इन्होंने मुंबई, नागपुर और पुणे में कमिश्नर सहित अहम पदों पर रहे।

ये भी पढ़ें - पिता के नक्शे कदम पर चल रहा है रॉकी यादव

अल्फोंस कन्नथनम : अल्फोंस कन्नथनम को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। ये भी पूर्व ब्यूरोक्रेट्स हैं और केरल से आते हैं। फिलहाल, सांसद नहीं हैं। दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। वो 1979 बैच के आईएएस हैं।

ये भी पढ़ें - राजस्थान के इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!