जयपुर । राजस्थान प्रदेश बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, मोर्चो-प्रकोष्ठों और मंडल अध्यक्षों की बैठक बिड़ला सभागार में हो रही है। इस बैठक के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि बीजेपी ने संगठन की दृष्टि से चीन की पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है और हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि पार्टी को राजस्थान में मजबूती के लिए मंडल और बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाओं नारा दिया,जबकि मोदी सरकार ने गरीबों को देश की मुख्य धारा से जोड़ा और गरीबों को सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की योजनाओं का केंद्र बिन्दू देश की गरीब जनता है, जिनके लिये कई योजनाएं बनाई गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ये भी पढ़ें - राजस्थान के छोटे से गांव के बालक ने आईटी की दुनिया में धूम मचाई
ये भी पढ़ें - यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान
यह भी पढ़े : ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!
यह भी पढ़े : यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान