बीकानेर। सांझी विरासत बीकानेर के तत्त्वावधान में रविवार को तोहफा-ए-नूर के लोकप्रिय बुजुर्ग शायर नूर बीकानेरी का सम्मान कोरियों के बास में उनके निवास पर अभिनंदन-वंदन और सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि उर्दू के प्रख्यात शायर शमीम बीकानेरी तथा अध्यक्षता वरिष्ठ व्यंग्यकार-कहानीकार बुलाकी शर्मा ने की। इस अवसर पर अतिथियों एवं सांझी विरासत के ट्रस्टियों द्वारा नूर बीकानेर की दीर्घकालीन साधना पर अभिनंदन के रूप में उन्हें प्रशस्ति पत्र, श्रीफल, शाल तथा माल्यार्पण आदि द्वार सांझी विरासत सम्मानित अर्पित किया।
[@ इस मंदिर में सात दिन जलाए दीपक, हो जाएगी शादी ]
समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात शायर शमीम बीकानेरी ने कहा कि नूर बीकानेरी
श्रुति परंपरा के राजस्थानी कवि-शायर हैं, आपकी स्मृति और लोक रंग के साथ
इबादत बेमिशाल है। उन्होंने नूर बीकानेरी के शब्दों- थारी निजर उतार लूं
खम्मा घणी सरकार। सोभा देवै हाथ में हैदर री तलावार। और थारी बाडाई म्हैं
करां कांई म्हारी औकात। थारी बडाई रब करै दिन देखै ना रात। के द्वारा अपनी
बात पुखता करते हुए कहा कि बीकानेर के प्रख्यात शायर मस्तान की शायरी
परंपरा में उर्दू अदब और इस परिवेश को राजस्थानी में अभिव्यक्त करना
उल्लेखनीय कार्य है।
[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]
संयोजक कवि-कहानीकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि नूर साहब ने किसी स्कूल में
जाकर किताबी शिक्षा ग्रहण नहीं की फिर भी जीवन की किताबे के पन्ने अपनी
शायरी में ऐसे समझे समझाए हैं कि सुनने वाले दंग रह जाते हैं। हम अपने
परिवार के वरिष्ठ शायर का सम्मान असल में हम सब का अपना सम्मान है।
कार्यक्रम
में साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार, इसरार हसन कादरी, लियाकत अली, भंवर
खां, साविर खां, फिरोज खां, कासिम बीकानेरी आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
[@ यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]