आज भले ही बॉलीवुड की डिंपल गर्ल अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हो लेकिन एक वक्त था, जब बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा हुआ करती थी। प्रीति उस वक्त ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार थी जिन्होंने हंसती खिलखिलाती चुलबुली अदाओं से लगभग दो दशक तक सबको अपना दीवाना बनाया। उनकी बेहतरीन अदाएगी से दर्शकों के दिलों में आज भी प्रीति की उन्हीं अदाओं को बोलबाला है। वहीं प्रीति के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि प्रीति एक बार फिर से बड़े परदे पर वापसी करने वाली है, और वो भी अपने पति के कहने पर। प्रीति का कहना है कि अगर उनके पति ने उन्हें प्रेरित नहीं किया होता तो वह शायद कभी फिल्म जगत में बतौर अभिनेत्री वापसी नहीं करती।
हाल ही में प्रीति लैक्मे फैशन वीक में रेड और ब्लैक साड़ी पहने रैंप पर वॉक करती हुई नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि महिलाएं सुपर वुमेन होती हैं। इसलिए मेरे लिए कभी अमेरिका तो कभी भारत आना जाना करना मुश्किल नहीं होता। मैं काफी खुश हूं, मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मैंने एक ऐसे इंसान से शादी की है जिसने मुझे दोबार फिल्म जगत में आने के लिए प्रेरित किया।’
[@ इन सितारों के लिए शो में तरसते हैं कपिल शर्मा, हमेशा रहेगा मलाल]
उन्होंने कहा, ‘मैंने सोचा था कि मैं अब फिल्में नहीं करूंगी और फिल्मों के
कारोबार पर ध्यान दूंगी। हां, शादी के बाद ये सब थोड़ा मुश्किल जरूर हो
गया है।’
[@ प्रियंका एक पोशाक के कारण फिर सुर्खियों मे ....]
भैय्याजी सुपरहिट को लेकर चर्चा में
बता दें कि प्रीति
काफी लंबे समय से बड़े परदे पर नजर नहीं आई है। लेकिन हाल ही में आई खबर
के अनुसार बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म
‘भैय्याजी सुपरहिट’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वह अपनी इस फिल्म
की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
[@ तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!]
भैय्याजी सुपरहिट निर्देशक नीरज
पाठक की एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इसमें सनी देओल, अमीशा पटेल और अरशद वारसी
भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।
[@ क्या आपने देखी काजोल की बेटी की सेल्फी, बेहद...]
आखिरी बार 2014 में आई थी नजर
प्रीति
की बड़े पर्दे आखिरी फिल्म 2014 में आई हैप्पी एंडिंग थी। जिसमें उन्होंने
कैमियो रोल किया था। उससे पहले 2013 में आई अपनी फिल्म निर्माण कंपनी की
‘इश्क इन पेरिस’ फिल्म में नजर आई थीं।
[@ सलमान से रणबीर तक...कौन कितना लंबा!पढें]
प्रीति 2016 में शादी की
प्रीति
पिछले साल अपने अमेरिकी प्रेमी जेन गुडइनफ से साथ शादी के बंधन में बंधी
थीं।
[@ अभिषेक ने उड़ाया सलमान का मजाक, एश्वर्या नहीं रोक पाई हंसी ]
इसके बाद से ही प्रीति कभी अमेरिका, तो कभी भारत आती-जाती रहती हैं।
[@ अभिषेक ने उड़ाया सलमान का मजाक, एश्वर्या नहीं रोक पाई हंसी ]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]