गोरखपुर। बुधवार को जिलाधिकारी और एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस लाइन
ग्रैंड में जनपद के समस्त चौकीदारों के साथ अधिकारियों ने गोष्ठी कर आवश्यक निर्देश
दिए। जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने बताया कि गांव में चौकीदार ही रहते है और उनको हर
गतिविधि के बारे में पता रहा है। डीएम ने बातया कि चौकीदारों की भी भूमिका स्पष्ट की
गई है कि चुनाव में कोई गड़बड़ी और किसी को डराने धमकाने जैसी किसी मामले का संज्ञान
लेकर चौकीदार तत्काल इसकी सुचना ऊपर के अधिकारियों को दें। ताकि किसी भी मामले का निपटारा
तुरंत किया जा सके।
साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई घटना घटती है और चौकीदार ने इसके
बारे में सूचना नहीं दी उन पर भी कार्यवाही की जायेगी।
[@ धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें]
बैठक में जिलाधिजारी सन्ध्या तिवारी के अलावा एसएसपी रामलाल बर्मा और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
साथ ही चौकीदारों को संबोधित करने के लिए जॉन के आई.जी. मोहित अग्रवाल भी पहुंचे।
[@ 25 वर्ष पूर्व हुए अन्याय की लडाई लड़ रहे चमेरा-3 के विस्थापित]