धौलपुर। जिले के सैपऊ थाना इलाके के फूलपुरा के जंगलों में पार्वती नदी के किनारे बुधवार को 20 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे सैपऊ थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर मामले की जांच के दौरान उसकी शिनाख्त अजय पुत्र रविन्द्र निवासी कुम्हेरी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि अजय का किसी पड़ोसी से झगड़ा हो गया था। प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सैपऊ अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
आगे तस्वीरों में देखें...
[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]
[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]