इलाहाबाद। इलाहाबाद में कड़ाके की ठंड व शीतलहर से तीन लोगों की मौत हो गई। ठंड से बिगड़ते हालात को देखते हुए कमिश्नर इलाहाबाद राजन शुक्ला ने मंडल में दो दिनों तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। एडी बेसिक शिक्षा ने 2 दिन तक स्कूल बंद करने के लिये विज्ञप्ति जारी की गई है।
जिसमें कहा गया है कि कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी स्कूल 27 और 28 दिसंबर तक पूरी तरह से बंद रहेंगे। इसमें अंग्रेजी और हिंदी मीडियम के सभी स्कूल शामिल है। इस निर्देश का पालन सभी प्रधानाचार्य और प्रबंधक कड़ाई से पालन करेंगे। [@ Exclusive: नोटबंदी: कालाधन, भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएम मोदी की आखिरी जंग]
स्कूल खुला पाये जाने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह आदेश पूरे मंडल यानी इलाहाबादए प्रतापगढए कौशांबी व फतेहपुर में लागू होगा। गौरतलब है कि हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होने पर हमेशा से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ जाती है। सोमवार से भयंकर शीतलहर चल रही है।
तेज सर्द हवाओं से पूरा शहर कांप रहा है। दिनभर न भगवान भास्कर दिखे न ही हवाओं में गलन कम हुई। जिससे अब रात के साथ दिन का पारा भी नीचे आ गया है। रविवार को 27.5 डिग्री पर दिन का पारा था लेकिन सोमवार को ही दिन का पारा अचानक लुढ़क कर 16 डिग्री हो गया।
[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]
ठंड से बिगड़े हालात के बीच ही तीन लोगों की जान चली गई। ठंड लगने से माडर्न घोष इंटर कॉलेज के लिपिक शेर बहादुर 62, फाफामऊ निवासी रवि प्रकाश 58 व झूंसी की रहने वालीं इंदू देवी 69 की मौत हो गई। इसके पहले रविवार को भी ठंड ने दो लोगों की मौत हो गई थी।
अब तक इलाहाबाद में ठंड से मरने वालों की संख्या एक दर्जन हो चुकी है। फिलहाल ऐसे ही हालात बने रहे तो आगे आने वाले दिनों में स्कूल कालेज पूरे सप्ताह के लिये बंद किये जा सकते हैं।
[@ Exclusive: नोटबंदी: कालाधन, भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएम मोदी की आखिरी जंग]