चिकित्साकर्मियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा:सराफ

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 19 दिसम्बर 2016, 6:44 PM (IST)

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत चिकित्सक, नर्सिंगकर्मी और पैरामेडिकल स्टाफ की विभिन्न समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जायेगा। चिकित्साकर्मियों को बेहतर प्रबंधन, समन्वयन, संवेदनशील व्यवहार और टीम वर्क के साथ मरीजों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधायें सुलभ करवाने का आग्रह किया। सराफ सोमवार को एसएमएस अस्पताल के जेएमए सभागार में चिकित्सा विभागीय कर्मचारी एवं अधिकारी समन्वय समिति की ओर से आयोजित अभिनन्दन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। । समिति के संयोजक शशीकांत, आयोजक नीरज शर्मा, प्यारेलाल चौधरी एवं समिति के पदाधिकारियों ने चिकित्सामंत्री सराफ एवं चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर खंडेला को 51 किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि एसएमएस अस्पताल 2400 बेड सहित संबंद्ध चिकित्सालयों में कुल 4800 बेड क्षमता वाला प्रदेशभर में सबसे बड़ा अस्पताल है। उन्होंने कहा यहां प्रतिवर्ष 40 लाख मरीज ओपीडी में चिकित्सकीय परामर्श एवं 3 लाख आईपीडी सेवाओं का लाभ उठाते हैं। उन्होंने बताया कि एसएमएस अस्पताल में स्ट्राक यूनिट, रोबोट सर्जरी एवं सिटी कार्डियक सेंटर कार्य का प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने की कार्यवाही की जायेगी। आधुनिक एकेडमिक ब्लाक, धनवंतरी ओपीडी के ऊपर तीन मंजिला भवन बनाने का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करवाया जा रहा है। एसएसएम से ट्रोमा वार्ड तक सब.वे, बंगला नम्बर 9 व 10 को सुपरस्पेशिलिटी के रूप में विकसित करने का कार्य भी जल्द शुरू होगा। चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की विभिन्न समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ विचार यथाशीघ्र समाधान किया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर खंडेला ने एसएमएस अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं एवं नियमित सफाई व्यवस्था की सराहना की। नर्सिंगकर्मी चिकित्सा सेवाओं के मुख्य आधार हैं एवं अच्छा व्यवहार कर नर्सिंगकर्मी मरीजों को उपचार में अधिक सहयोग कर सकते हैं।

[@ खास खबर Exclusive: मुंबई को बना दिया सऊदी अरब]

कार्यक्रम में एसएमएस मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ यूएस अग्रवाल, एसएमएस अधीक्षक डॉ मानप्रकाश शर्मा, आरएनए के प्रदेश संयुक्त महामंत्री शशीकांत शर्मा, चिकित्सा विभागीय कर्मचारी एवं अधिकारी समन्वय समिति के आयोजक नीरज शर्मा, संरक्षक आरएनए राम सज्जन यादव, सहित एसएमएस की विभिन्न ईकाईयों के नर्सिंग प्रमुख निजी कालेज के प्रतिनिधि सहित चिकित्सक नर्सिंगकर्मी व पैरामेडिकलकर्मी उपस्थित थे।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने सोमवार को सुबह सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर की ईमरजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं वहां की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने रिमोट दबाकर स्वयंसेवी संस्था एमएफजेसीएफ नवजीवन समूह द्वारा स्थापित अंगदान प्रचार एलईडी टीवी का शुभारंभ किया। सराफ ने ट्रोमा सेंटर की ईमरजेंसी में उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएमएस अधीक्षक डॉ मानप्रकाश एवं ट्रोमा सेंटर के प्रभारी डॉ जगदीश मोदी ने उन्हें ईमरजेंसी में की गयी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।इस अवसर पर एमएफजेसीएफ की भावना जगवानी एवं उनके सहयोगियों सहित संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सक मौजूद थे।


... तो PM की कानपुर रैली से पहले यूपी के लिए भेजे 5000 करोड़ रुपये कैश?