जयपुर। कृष्णपोल बाजार स्थित आर्य समाज मेें चल रहे तीन दिवसीय सामवेद परायण यज्ञ का रविवार को शेष रही ऋचाओं पर आधारित सुबह 8 से 11 बजे तक सामूहिक आहूतियों के साथ समापन हो गया।
यज्ञाचार्य उषर्बुध ने कहा है कि वेदों का संदेश है कि हमें ईश्वर के नियमों को जानना उनकी स्तुति करना है, एवं मानवता के कल्याण के लिये उनका पालन करना उपासना है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उपासना से ऊर्जा, साहस, बल,तेज और पराक्रम उत्पन्न होता है एवं इनसे मनुष्य परहित के लिये सुन्दर कर्म करने के लिये प्रेरित होता है। चिंतन और मनन कर शिक्षा को साक्षात् तक पहुंचाकर सामवेद के अनुरूप आचरण कर परम तत्व ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है।
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के कार्यकारी प्रधान सत्यव्रत सामवेदी ने कहा कि सामवेद स्वर सहित ईश्वर की स्तुति, गान और उपासना के साथ ब्रह्म साक्षात्कार का मार्ग प्रशस्त करता है।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज
अग्नि ईश्वर का प्रतीक और मंत्रों के साथ अग्नि में हवि प्रदान कर वायु और
ब्रह्माण्ड शुद्ध होता है। शिक्षा का मुख्य उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और
आत्मिक विकास करना है। गुरू, माता, पिता और आचार्य नियम और मर्यादाओं का
पालन कर भावी पीढ़ी को उत्तम संस्कार प्रदान कर शारीरिक और मानसिक रूप से
सुदृढ़ बनाते हैं। ईश्वर की स्तुति गायन के बिना निष्प्राण है।
संस्कृति
संस्था के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। महन्त
पुरुषोत्तम भारती ने यज्ञ को श्रेष्ठ कर्म बताते हुये कहा कि यज्ञ से मानव
मात्र का कल्याण संभव है। डीएवी संस्थान के पूर्व प्रधान एम एल गोयल ने
सामवेद को ईश्वर उपासना का श्रेष्ठ वेद बताते हुये कहा कि वेदों में व्यापक
अनुसंधान किये जा रहे हैं।
आर्य समाज कृष्णपोल बाजार के प्रधान ओ
पी वर्मा, मंत्री कमलेश शर्मा,महिला समाज की प्रधान कमलेश कुच्छल, मंत्री
ब्रह्मा मित्तल, प्रतिष्ठित सभासद अरुणा देवड़ा, आर्य समाज वैशाली नगर के
पं रामपाल, आर्य समाज आदर्श नगर के बलदेव राजण, आर्य समाज मानसरोवर के
अर्जुन देव कालरा एवं सुनील अरोड़ा, आर्य समाज मालवीय नगर के प्रधान, आर्य
समाज बगरू के प्रधान सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से आए यज्ञ प्रेमियों
ने श्रद्धा के साथ आहूतियां दीं। पूर्णाहूति के अवसर पर यज्ञाचार्य ऊषर्बुध
एवं वेद पाठ में सहयोग करने वाली श्रुति शास्त्री एवं स्मृति शास्त्री
सहित अन्य वैदिक विद्वानों का सम्मान किया गया।
1000 के नोट चलन से बाहर,जानिए कुछ ख़ास बातें