इग्नू अध्ययन केंद्र का शुभारंभ

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016, 8:49 PM (IST)

राजसमन्द। उपली ओड़न स्थित श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलाॅजी एण्ड मैनेजमेंट में इन्दिरा गांधी नेशनल ओपन विश्वविद्यालय का स्टडी सेन्टर स्थापित किया गया है। जिसका शुक्रवार को शुभारंभ कर दिया गया। इस मौके पर राजस्थान विद्यापीठ के पूर्व कुलपति डाॅ बी. पी भटनागर, इग्नूू जोधपुर की क्षेत्रीय निदेशक डॉ ममता भाटिया, इग्नूू जोधपुर के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजय वर्धन, डॉ मुख्तियार अली, ट्रस्टी श्याम राठी और संस्थान के मुख्य सलाहकार प्रो. आई वी त्रिवेदी भी मौजूद रहे।

अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय

इस दौरान डाॅ बी. पी भटनागर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ये राजसमंद के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे घर बैठे युवा भी दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपने जीवन में नवाचार ला सकेंगे। साथ ही समाज के कमजोर वर्ग के लिए ये यूनिवर्सिटी केंद्र काफी सहायक सिद्ध होगा।
राहत...500 के पुराने नोट15तक चलेंगे, 1000 के नोट बैंक में जमा हो सकेंगे