झाँसी | मऊरानीपुर के गौरव गेस्ट हाउस में होने जा रहे कुशवाहा समाज के
सामूहिक विवाह सम्मेलन के बारे में बातचीत करते हुए सम्मेलन के मुख्य अतिथि
प्रसिद्ध समाजसेवी नत्थू कुशवाहा बुन्देलखण्ड प्रभारी रालोसपा ने बताया कि
मऊरानीपुर की धरती पर 27 नवम्बर तारीख को होने वाला सामूहिक विवाह सम्मेलन निश्चित ही
समाज में शादियों के नाम पर होने वाले अपव्यय को रोकने का काम करेगा। श्री कुशवाहा
ने इस सम्बंध में आगे बताते हुए कहा कि वो स्वयं शिव परिवार लोक कल्याण संस्था
जिसके वह केंद्रीय अध्यक्ष भी हैं के द्वारा अब तक करीब 1200 से अधिक सर्वजातीय
सामूहिक विवाह कराते चले आ रहे हैं। सामूहिक विवाह समाज में एक अच्छी प्रक्रिया है
और हर उस गरीब की मंशा को पूरी करता है जिस गरीब की आंख में अपनी बेटी का विवाह
धूमधाम से सम्पन्न कराने की चाहत होती है। श्री कुशवाहा ने आगे बताया कि उनका मिशन
हर गरीब की आंख से आंसू पोछना है और मैं स्वयं गरीबी के कोख से उपजा हुआ हूं इसलिए
झोपडिय़ों की पीड़ा को अच्छी तरह समझता हूं, क्योंकि मैने उस पीड़ा को भोगा है और देखा
है। निश्चित रूप से मऊरानीपुर में होने जा रहा कुशवाहा समाज का सामूहिक विवाह
सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा और उन्होंने विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित
करने पर समस्त आयोजक मण्डल का धन्यवाद दिया और इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल
होने पर उन्होंने अत्यन्त हर्ष अनुभव किया।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय
आगे बातचीत में उन्होंने कहा कि कन्या जिसे
हमारे यहां देवी का स्वरूप माना गया है और हमारे यहां विवाह भी एक संस्कार होता है
ऐसे संस्कार में शामिल होने पर मैं अपने आप को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं ।
बातचीत में कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि तीन
साल से बुन्देलखण्ड में सूखा पड़ रहा है, किसानों की परिस्थितियां बेहद गंभीर हैं और
बुन्देलखण्ड बहुत आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहा है। ऐसे में यह विवाह समारोह कराना
अपने आप में अभिनन्दनीय है। इस विवाह समारोह के लिए आयोजक मण्डल चंदा इकट्ठा करके
हर गरीब की बेटी को एक अच्छे माहौल और वातावरण में विदा कर रहे हैं इसके लिए आयोजक
मण्डल को मैं साधुवाद देना चाहता हूं
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS