मानसा। सहकारी
बैंकों द्वारा किसानों से पुराने नोटों का लेनदेन बंद करने, उन्हें आगामी फसलों के लिए खाद-बीज जारी करने में
असमर्थता जाहिर करने, बेची गई धान की फसल के पैसे उन्हें
नगदी के रूप में नहीं मिलने पर किसान सभा की ओर से गांव अतला कलां में केंद्र सरकार का पुतला जलाया तथा पंजाब सरकार खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते रोष व्यक्त किया गया।
नेता
छच्जू राम ऋषि, प्रधान सुखदेव सिंह अतला कलां और महासचिव अमरीक सिंह ने
कहा कि किसानों को अपनी धान की फसल बेचे हुए एक महीने से उपर का समय हो
चुका है परन्तु सरकार द्वारा अदायगी के पैसों में से हफ्ते अंदर सिर्फ 25
हजार रुपए बैंकों द्वारा लगाई शर्त कारण किसान अपनी कमाई के पैसे लेने के
लिए अपना कीमती समय बैंकों आगे लाइनों में खड़े रहने को मजबूर है। जिसके
चलते किसान अपने बेटियों पुत्रों के रखे विवाह समागमों समेत व जरूरी
कार्यक्रम मुल्तवी करने पर मजबूर होना पड़ रहा है, जिस कारण किसानों
मजदूरों में निराशा पैदा होने के कारण पहले से ही आर्थिक संकट में से गुजर
रहे है।
किसान
नेता इकबाल सिंह ने कहा कि बैंकों द्वारा किसानों से लेनदेन बंद किए जाने
से किसानों में डर वाला माहौल बन गया है। किसान अपनी खेतों के लिए बीज व
खादों का प्रबंध करने और अपनी, घरों की जरूरतों को पुरी करने के लिए इधर
उधर भाग रहे हैं। जिस कारण किसानों की लूट ओर बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि
किसानों के पास नई करंसी नहीं होने से बाजारों में लूटे जा रहे किसानों
द्वारा पुराने नोटों से खाद समेत ओर जरूरी वस्तुएं खरीदते समय दुकानदार
किसानों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए अनावश्यक वस्तुएं किसानों को खरीदने
के लिए मजबूर कर रहे हैं और मनमर्जी के रेट लगाए जा रहे हैं। नेताओं ने
मांग की कि 30 दिसंबर तक किसानों को पुराने पांच सौ और एक हजार रुपए के
नोटों से बीज और खाद की खरीद करने की इजाजत दी जाए। सहकारी बैंकों को
पुराने नोट संचित करने और बदलने का अधिकार दिया जाए। किसानों की रुकी हुई
धान की अदायगी नयी करंसी के रूप में तुरंत जारी की जाए और किसानों को अपनी
फसल
के पैसे एक ही समय बैंकों में से लेने का प्रबंध किया जाए। इस मौके पर
संगठन द्वारा आने वाले दिनों में संघर्ष को ओर तेज करने का ऐलान किया गया।
इस मौके पर प्रिंसिपल हरचरन सिंह, मेजर सिंह, हाकम सिंह, देसू सिंह, दीपा
सिंह्र व हरी सिंह ने भी संबोधन किया।
पानी के टैंकर बांटे व मेडीकल जांच कैंप लगाया
ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS
केंद्र सरकार द्वारा 500 व 1000 के नोट बंद किए जाने उपरांत सरदूलगढ़ शहर के बैंकों समक्ष
लगी
बड़ी कतारों में खड़े लोगों के लिए एसडीएम सरदूलगढ़ पूनम सिंह के सहयोग से
सरदूलगढ़ की संस्था प्रयास ट्रस्ट द्वारा पीने के पानी के लिए टैंकर की
सेवा की गई तथा ट्रस्ट द्वारा
जो बुजुर्ग लाईन में खड़े थे, उनका फ्री मेडीकल चेकअप करवाया गया।
इस
मौके एसडीएम सरदूलगढ़ पूनम सिंह ने कहा कि प्रयास ट्रस्ट का यह प्रयास
बेहद सराहनीय है। उन्होंने बैंकों के अधिकारियों से कहा कि किसी
बुजुर्ग,अपंग और महिलाओं के काम
वह पहल के आधार पर करें। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा वह भी अपना सहयोग दें। जिससे
व्यवस्था
कायम रहे। इस मौके एसडीएम सरदूलगढ़ पूनम सिंह लाइनों में लगे लोगों को
खाने के लिए केले एवं अन्य खाने पीने का सामान वितरित किया। इस मौके पर
मार्केट समिति के
चेयरमैन जगदीप सिंह ढिल्लों, ट्रस्ट के प्रधान काका उप्पल, गोरा लाल सोनी, बिन्नी सिंह
मौजूद थे।
रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला