अशांति के प्रयासों को विफल करने के लिए तैयार रहें-भागवत

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 20 नवम्बर 2016, 10:10 AM (IST)

पानीपत। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि कुछ लोग देश की वर्तमान परिस्थितियों से निराश है। वे लोग भ्रम व अशांति फैला सकते है। इसलिए इस प्रकार के प्रकार के प्रयासों को विफल बनाने के लिए स्वयंसेवकों को सचेत रहना चाहिए। भागवत अपने पानीपत में तीन दिवसीय प्रवास के तीसरे दिन स्वयंसेवकों को सम्बोधित कर रहे थे। एसडी विद्या मंदिर जूनियर विंग में चल रही बैठक में सामाजिक समरसता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि सबको मंदिर में प्रवेश, पानी का समान स्रोत और एक श्मशान हो। इस मौके पर क्षेत्र संघचालक डॉ. बजरंग लाल गुप्त, दिल्ली प्रांत संघचालक कुलभूषण आहूजा, सह संघचालक आलोक कुमार, हरियाणा प्रांत संघचालक मेजर (सेवानिवृत्त) करतार सिंह, सह संघचालक पवन जिंदल, जम्मू कश्मीर प्रांत संघचालक ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) सुचेत सिंह भी उपस्थित रहे।


यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए