भिवानी। रेसलर और ओलिंपियन गीता फोगाट की रविवार को होने वाली शादी में बॉलीवुड स्टार आमिर खान भी पहुंच रहें। गांव बलाली में होने वाली शादी में आामिर खान अपने आने वाली फिल्म दंगल की पूरी टीम के साथ शादी में शरीक होंगे। गौरतलब है कि दंगल फिल्म फोगाट सिस्टर्स पर बनी है। जिसमें आमिर खान ने फोगाट सिस्टर्स के पिता महावीर फोगाट की भूमिका अदा की। रेसलर गीता की शादी पहलवान पवन कुमार से हो रही है। आमिर खान के पहुंचने की सूचना पर स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ निजी सुरक्षा एजेंसियों ने भी सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है।
यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए