कैप्टन अमरिंद्र सिंह का अकाली दल भाजपा पर निशाना

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 19 नवम्बर 2016, 8:42 PM (IST)

बरनाला। सूबे की अकाली दल भाजपा सरकार ने अपने दस सालों के शासन में पंजाब को लूटने और नशे के कारोबार को बढ़ाने की बजाय कुछ नहीं किया है। सरकार ने नशे के माफियाओं को पूरी तरह शरण दी। जिसका अब प्रदेश के लोग 2017 में बदला लेंगे और आने वाले चुनाव में अकालियों को पूरी तरह सफाया कर देंगे। ये कहना है पुर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह का। वे बरनाला की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर फरवाही बाजार में कांग्रेस की ओर से हुई रैली को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कैप्टन ने केक भी काटा और स्थानीय विधायक ढिल्लो का मुंह मीठा कराया।

यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

रैली को संबोधित करते हुए कैप्टन अमरिंद्र सिंह ने कहा कि पानियों के मसले हो या चंडीगढ़ का मामला। या फिर पंजाबी बोलने वाले इलाकों की समस्या। सभी समस्याओं की जड़ अकाली दल ही है। उन्होंने कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों को निशुल्क बिजली और पानी देने का वादा किया और गरीबों को मुफ्त आटा दाल के साथ चाय चीनी देने का भी वादा किया। उन्होंने ढाई लाख की आय पर प्रोपर्टी टैक्स नहीं लगाने, बिजली की कीमत पांच रुपए करने, दक्षिण मालवे में मेडिकल यूनिवर्सिटी और बड़ा अस्पताल खोलने का भी वादा किया। प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले को उन्होंने घटिया योजनाबंदी और जल्दबाजी में लिया फैसला बताया। जिससे आज सभी वर्गों के लोग परेशान हो रहे हैं। इस मौके पर पंजाब ममलिया की इंचार्ज आशा कुमारी, विधायक मोहम्मद सदीक, विधायक बीबी हरचंद कौर घनोरी, गायक हंसराज हंस, बलकार सिंधु सहित कई नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS