जानिए कैसे काम करेगा "यूपी 100"

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 19 नवम्बर 2016, 8:29 PM (IST)

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट "यूपी 100" को आज से प्रदेश के 11 जिलों में प्रारम्भ किया गया।इस योजना में 700 पीआरवी इंनोवा शहरी क्षेत्रों में तथा 2500 पीआरवी बोलेरो ग्रामीण क्षेत्रो में घटना स्थल पर शीघ्रता से पहुंचने व पेट्रोलिंग के लिए लगाई जाएँगी। मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि यूपी 100 के माध्यम से पूरे प्रदेश के किसी भी कोने में किसी भी नागरिक की आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस 20 मिनट के अंदर उपलब्ध होगी। इस प्रणाली केे शुरू होने के बाद इसकी जो कमियां सामने आएंगी, उन्हें भी दूर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना अन्य प्रदेशों के लिए एक उदाहरण साबित होगी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया। यूपी 100 प्रणाली अभी 11 जिलों लखनऊ, कानपुर नगर, इलाहाबाद, वाराणसी, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, गोरखपुर, मेरठ, झांसी, रामपुर में शुरू की गई है। आगामी 10 दिसम्बर तक इस प्रणाली का लाभ पूरे प्रदेश को मिलने लगेगा।
मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन ने कहा कि यूपी 100 पुलिस आपातकालीन प्रबन्धन प्रणाली प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बेहतरी के लिए एक बहुत बड़ी पहल है।
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

यूपी 100 की सुविधा शहर-देहात, दिन-रात सभी व्यक्तियों को हर समय उपलब्ध रहेगी। इस प्रणाली के संचालन में 01 रुपए प्रति महीने प्रति व्यक्ति का खर्च आएगा, जो कि सुरक्षा जैसी बड़े सवाल के लिए काफी कम है। प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पण्डा ने बताया कि यूपी 100 पुलिस आपातकालीन प्रबन्धन प्रणाली को 11 महीने की अल्प अवधि में तैयार किया गया है। यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे समुचित समन्वय एवं प्रबन्धन से पूरा किया गया है। इस प्रणाली के उपयोग के लिए प्रदेशवासी मोबाइल या लैण्डलाइन फोन, एस0एम0एस0, एम0एम0एस0, ई-मेल, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

शिकायतों के निस्तारण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने यूपी 100 को प्रदेश की पुलिस के लिए नायाब तोहफा बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश की पुलिस की छवि और कार्यप्रणाली में बड़ा परिवर्तन आएगा। इस व्यवस्था के संचालन के लिए 40 हजार से अधिक पुलिस व अन्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। यूपी 100 में लगे पुलिस कर्मियों को जनता से अच्छे व्यवहार की ट्रेनिंग दी गई है।
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

प्रदेश में लगभग 1500 थाने हैं। यह व्यवस्था थानों के अधिकार को समाप्त करने के लिए नहीं बल्कि उनकी सहायता करने के लिए तैयार की गई है। उन्होंने प्रदेशवासियों से यूपी 100 एप को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे एक मिस्ड काॅल से ही पुलिस को पीड़ित व्यक्ति की लोकेशन मिल जाएगी और सहायता पहुंचाने में आसानी होगी। यूपी 100 पुलिस आपातकालीन प्रबन्धन प्रणाली एक नागरिक केन्द्रित सविधा है। दुनिया में संचालित इस तरह की प्रणालियों की बेस्ट प्रैक्टिसेज़ को अपनाकर यूपी 100 को विश्वस्तरीय बनाया गया है।
यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए

यह प्रणाली स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली के रूप में काम करेगी। जनता की शिकायत का अभिलेखीकरण बिना पुलिस के हस्तक्षेप के हो जाएगा। इसके शुरू हो जाने से आम जनता को थाने जाने की आवश्यकता लगभग नहीं पड़ेगी। यूपी 100 के तहत शिकायतों एवं घटनाओं का निस्तारण ‘मानक संचालन प्रक्रिया’ के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए एक बुकलेट तैयार की गई है। इस बुकलेट में 363 तरह की घटनाओं में पुलिसकर्मियों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के बारे में स्पष्ट निर्देश एवं इनकी जिम्मेदारी का उल्लेख किया गया है।
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS