निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘तुम बिन-2’ शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है। केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से सीधे तौर फिल्मों के भी प्रभावित होने का अंदाजा लगाया जा रहा है, लेकिन नोटबंदी का इस फिल्म पर खास प्रभाव नहीं पडऩे वाला है। वजह यह है कि फिल्म मात्र 14 करोड़ रुपये में बनी है और इसने संगीत, सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स से पहले ही 12 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। मनमोहक मुस्कान वाली अभिनेत्री नेहा शर्मा फिल्म ‘तुम बिन 2’ के साथ एक बार फिर दर्शकों से रूबरू हो रही हैं। नेहा की फिल्म ऐसे समय में रिलीज हो रही है, जिस समय पूरा देश नोटबंदी से प्रभावित है, वहीं नेहा का कहना है कि उनकी यह फिल्म लोगों को अपनी चिंताएं भुलाने में मदद करेगी और कुछ अच्छा अहसास कराएगी। इधर पिछले कुछ समय से पर्दे से गायब रहीं नेहा इस फिल्म के साथ एक बार फिर दर्शकों के सामने आ गई हैं। 18 नवंबर को रिलीज हो रही नेहा की फिल्म ‘तुम बिन 2’ 2001 में आई फिल्म ‘तुम बिन’ का सीक्वल है।
यह भी पढ़े : उम्र में छोटे हैं अजय , मैं 49 वर्ष की
यह भी पढ़े : सलमान से रणबीर तक...कौन कितना लंबा!पढें
हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में नेहा ने कहा ‘मैं इस फिल्म में तरन
नाम की एक लडक़ी का किरदार निभा रही हूं। वह काफी शांत स्वभाव की लडक़ी है।
उसके साथ कुछ अनहोनी होती है, जिससे उसका जीवन बदल जाता है।’ नेहा का इस
फिल्म में लीड रोल है। नेहा ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में मोहित सूरी
की फिल्म ‘क्रूक’ से की थी। इस फिल्म में नेहा के अपोजिट अभिनेता इमरान
हाशमी थे। वहीं अब नेहा ‘तुम बिन’ के सीक्वल में नजर आ रही हैं, जिसे अनुभव
सिन्हा ने निर्देशित किया है।
यह भी पढ़े : इनके लिंकअप की खबरे सुन सब हो गए सन्न!
यह भी पढ़े : क्या लिखा टीशर्ट पर कि विवादों में आ गई प्रियंका
नोटबंदी से नुकसान के बारे में पूछे
जाने पर नेहा ने कहा, ‘हां, देश में इस समय काफी अलग माहौल है, लेकिन हमें
सकारात्मक सोचना चाहिए। मुझे नहीं लगता है कि नोटबंदी का बहुत ज्यादा
प्रभाव पड़ेगा। लागत कम है, इसलिए कम कमाई से भी कोई नुकसान नहीं होगा। यह
फिल्म भरपूर मनोरंजन कराएगी। नोट के लिए परेशान लोगों को कुछ अच्छा अहसास
दिलाएगी।’
यह भी पढ़े : अक्षय दे रहे हैं ट्विंकल को धोखा, कर रहे इस बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट!
यह भी पढ़े : उम्र में छोटे हैं अजय , मैं 49 वर्ष की
फिल्म ‘तुम बिन 2’ में नेहा के साथ अभिनेता आशिम गुलाटी
और आदित्य सील भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। म्यूजिकल ड्रामा फिल्म के
गानों और ट्रेलर से नेहा को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस
फिल्म का संगीत बहुत ही खूबसूरत है। मुझे इसके सारे गाने पसंद हैं। मुझे
पहली फिल्म ‘तुम बिन’ के गाने बहुत पसंद हैं। जब मैं छोटी थी तो वो गाने
गाती थी। यह पूछने पर यह फिल्म आपके लिए कितनी खास है तो उन्होंने कहा, ‘हर
फिल्म अपने आप में बहुत खास होती है। मेरे लिए मेरी हर फिल्म खास रही है
और इस फिल्म में हर कोई मेरे किरदार को पसंद कर रहा है और यह मेरे लिए
अच्छा है। बहुत से लोगों ने इसे मेरी फिल्म करार दिया है।’
यह भी पढ़े : तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!
यह भी पढ़े : बेटी न्यासा के लिए क्या बोल गए अजय देवगन,सभी हैरान
नेहा ने
2007 में तेलुगू फिल्म ‘चिरुथा’ से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी।
हिन्दी में उन्होंने ‘क्रूक’, ‘यंगिस्तान’, ‘क्या सुपर कूल हैं हम’ और
‘यमला पगला दीवाना-2’ फिल्मों में काम किया है। यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस
पर असफल रही हैं। ‘तुम बिन-2’ से नेहा को बहुत आशाएं हैं। उनका कहना है कि
मुझे लगता है कि यह मेरे करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। मुझे फिल्म
इंडस्ट्री में नौ साल हो गए हैं, लेकिन अब तक मेरे करियर के लिए कुछ खास
नहीं रहा। लेकिन मुझे इस फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें हैं।
यह भी पढ़े : एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में!
यह भी पढ़े : सलमान की बात सुन दीपिका हुईं शर्म से लाल
‘तुम
बिन-2’ में नेहा के साथ आशिम और आदित्य हैं। आदित्य पहले एक फिल्म में काम
कर चुके हैं, लेकिन आशिम इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं। नेहा की
तुलना में एक तरह से यह दोनों ही नवोदित हैं। आशिम के साथ काम करने के
अनुभव के बारे में नेहा बताती हैं, ‘दोनों ही अभिनेताओं के साथ काम करने का
अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। नवोदित कलाकारों के साथ काम करने में काफी जोश
रहता है। फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें देखकर मेरे अंदर भी जोश भर जाता
था।’
यह भी पढ़े : सलमान की Blacklist में इन नामी सितारों के नाम!
यह भी पढ़े : बॉलीवुड में नंबर 1 पर लेकिन इस लिस्ट से अभी भी गायब!