20 साल, 30 फिल्में और पहली सौ करोडी, मुबारका. . .

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 07 नवम्बर 2016, 7:13 PM (IST)

बॉलीवुड को इस वर्ष की 6ठीं सौ करोडी फिल्म की सौगात ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के रूप में मिली है। करण जौहर के बैनर की यह दूसरी ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इस फिल्म ने एक तरफ जहां रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन को असफलता से उबारा है, वहीं दूसरी ओर यह करण जौहर के बैनर की पहली ऐसी फिल्म है जिसने बडी ओपनिंग ली। वैसे तो कुछ और रिकॉर्ड भी इस फिल्म के जरिए बने, लेकिन सबसे महत्त्वपूर्ण कामयाबी मिली है ऐश्वर्या राय बच्चन को। यह फिल्म उनके करियर में मील का पत्थर बन गई है। क्यों और कैसे ‘ऐ दिल है मुश्किल’ ऐश्वर्या राय बच्चन को हमेशा याद रहेगी जानते हैं यह—



यह भी पढ़े :लाइव परफॉर्मेंस:इंटीमेट हुए सितारे, शर्म से झुकी निगाहें

यह भी पढ़े :अक्षय दे रहे हैं ट्विंकल को धोखा, कर रहे इस बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट!

ऐश्वर्या राय बच्चन को बॉलीवुड में आए हुए 20 वर्ष हो चुके हैं। इन 20 साल में उन्होंने मात्र 30 फिल्मों में काम किया है। इसके उन्होंने राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर वो मुकाम हासिल किया है जिसे पाने के लिए दशाब्दियां लग जाती हैं। संख्या की दृष्टि से जरूर यह फिल्में कम हैं लेकिन इसमें भी कई ऐसी फिल्में जिन्हें दर्शक आज भी शिद्दत से याद करता है। इन फिल्मों में ऐश्वर्या राय के कई किरदार प्रसिद्ध हुए लेकिन किसी को भी बहुत बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलता नहीं मिली। ऐश्वर्या की सफल फिल्मों से ज्यादा उनकी असफल फिल्में हैं लेकिन इन असफलताओं के बावजूद उनकी लोकप्रियता में कोई फर्क नहीं पडा है।



यह भी पढ़े :बॉलीवुड अभिनेत्रियों के मेल वर्जन!

यह भी पढ़े :सलमान से रणबीर तक...कौन कितना लंबा!पढें

उनके फिल्म करियर की पहली फिल्म मणिरत्नम की इरुवरम थी, जो तमिल भाषा में बनी थी। वर्ष 1997 में प्रदर्शित हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, जबकि इसके नायक थे मोहनलाल जो तमिल फिल्मों का एक बडा नाम थे। इसी वर्ष ऐश्वर्या राय बच्चन की पहली हिन्दी फिल्म ‘और प्यार हो गया’ प्रदर्शित हुई। राहुल रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके नायक थे बॉबी देओल, जिनके करियर की यह दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर असफलता का मुंह देखना पडा था। वर्ष 1998 में प्रदर्शित हुई उनकी फिल्म ‘जीन्स’ पहली व्यावसायिक सफल फिल्म रही।



यह भी पढ़े :ब्रेकअप के बाद रणबीर इस अभिनेत्री को कर रहे डेट!

यह भी पढ़े :ऐश्वर्या की ये ख्वाहिश सलमान को कर देगी खुश

हिन्दी फिल्मों में उनकी रेनकोट, एक्शन रिप्ले, गुजारिश, क्यों हो गया ना, कुछ ना कहो, ढाई अक्षर प्रेम के, शब्द, हम किसी से कम नहीं ऐसी फिल्में रही हैं जो असफल रहीं। वहीं ताल, जोश, अलबेला, हमारा दिल आपके पास है, खाकी ऐसी फिल्में रहीं जो बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई थी। उनकी पहली हिट फिल्म संजय लीला भंसाली की ‘हम दिल दे चुके सनम’ थी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान और अजय देवगन ने काम किया था। फिल्म ने उस जमाने में बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि इससे पहले उनकी एक और सफल फिल्म ‘ताल’ आई थी। सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में सफलता प्राप्त करने के साथ ही ऐश्वर्या राय के करियर को गति प्रदान करने में अहम् भूमिका निभाई थी।



यह भी पढ़े :अभिनेत्री से कहा फिल्म के बदले गुजारनी पडेगी रात

यह भी पढ़े :सनी लियोन को किससे दूर रहने को कहा गया

उनके खाते में पहली सुपर हिट फिल्म आई ‘मोहब्बतें’ जिसमें उनके साथ थे शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन। इन दो दिग्गज सितारों की बीच उनकी भूमिका छोटी लेकिन बहुत ही महत्त्वपूर्ण थी। आदित्य चोपडा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ की कमाई की थी। आदित्य की यह दूसरी निर्देशित फिल्म थी। इसके बाद उनकी जोश, अलबेला, हमारा दिल आपके पास है जैसी औसत और ढाई अक्षर प्रेम का जैसी असफल फिल्म आई।



यह भी पढ़े :ऐश्वर्या से नाराज जया, कहा शर्म तो रह नहीं गई

यह भी पढ़े :तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!

‘मोहब्बते’ के बाद उन्होंने फिर एक बार संजय लीला भंसाली के साथ ‘देवदास’ फिल्म में काम किया। शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी प्राप्त की। 2002 में रिलीज़ इस फिल्म ने 32 करोड़ की कमाई की थी।



यह भी पढ़े :ऐश्वर्या से नाराज जया, कहा शर्म तो रह नहीं गई

यह भी पढ़े :इस फिल्म के हर दृश्य में रोई हैं सायशा सैगल

ऐश्वर्या राय की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म रही यशराज फिल्म्स की ‘धूम 2’। फिल्म ने लगभग 80 करोड़ की कमाई की थी। ‘धूम-2’ के बाद उन्होंने एक बार फिर से मणिरत्नम के साथ ‘गुरू’ में काम किया। जनवरी 2007 में प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया इतिहास लिखा। इस फिल्म में उनके नायक थे अभिषेक बच्चन, जिनके साथ उन्होंने इसी वर्ष विवाह किया था। आशुतोष गोवारिकर की ‘जोधा अकबर’ उनकी अंतिम हिट फिल्म थी। इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हुई।



यह भी पढ़े :सलमान की Blacklist में इन नामी सितारों के नाम!

यह भी पढ़े :एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में!

पांच साल के लंबे अंतराल के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने वर्ष 2015 में संजय गुप्ता की फिल्म ‘जज्बा’ से वापसी की। इसके बाद उनकी निर्देशक ओमंग कुमार की ‘सरबजीत’ का प्रदर्शन हुआ। यह दोनों फिल्में असफल रहीं। जब लगा कि उनका करियर पूरी तरह से खत्म हो गया है, ऐसे में उनके हाथ में करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ लगी। एक बार तो इस फिल्म के प्रदर्शन पर तलवार लटक गई थी, लेकिन तमाम विवादों को दूर करते हुए जब यह प्रदर्शित हुई इसने ऐश्वर्या राय के करियर को नई गति और ऊर्जा प्रदान कर दी है।



यह भी पढ़े :एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में!

यह भी पढ़े :बॉलीवुड अभिनेत्रियों के मेल वर्जन!

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड के आंकडे को छू लिया है। इसके साथ ही यह ऐश्वर्या राय बच्चन के करियर की भी सबसे बडी हिट फिल्म साबित हुई है। इससे पहले उनकी सबसे बडी हिट ‘धूम-2’ थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड का कारोबार किया था, जबकि इसने 100 करोड का कारोबार करके ऐश्वर्या राय की एंट्री 100 करोडी क्लब में करवा दी है। यह उनके करियर की पहली 100 करोडी फिल्म है।

यह भी पढ़े :क्या लिखा टीशर्ट पर कि विवादों में आ गई प्रियंका

यह भी पढ़े :14 साल, 33 फिल्में, दो ब्लॉकबस्टर, 9 असफल