इस वर्ष प्रदर्शित और प्रशंसित हो चुकी फिल्म ‘नीरजा’ में अपने अभिनय के लिए वाहवाही बटोरने वाली और सलमान खान के साथ फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में जोडी बना चुकी अभिनेत्री सोनम कपूर को इस बात का बहुत मलाल है कि बॉलीवुड के किंग खान उर्फ शाहरुख खान उनके साथ काम नहीं करना चाहते हैं। सोनम कपूर ने यह बात फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में कही। दबंग खान यानि सलमान खान के साथ फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस से जब इंटरव्यू के दौरान उनके शाहरुख के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता है कि शाहरुख मेरे साथ काम करना चाहते हैं। रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ने कहा कि कई ऐसे मौके थे जब में उनके साथ काम कर सकती थी, लेकिन... यह कहते हुए वह रुक गईं।
यह भी पढ़े :एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में!
यह भी पढ़े :तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!
उन्होंने कहा कि मैं उनके साथ काम करना चाहती थी, मैं इसके काफी करीब पहुंच
भी गई थी। लेकिन मुझे कभी भी ऐसा मौका नहीं मिला। मुझे लगता है कि ऐसा तभी
होगा जब वह खुद चाहेंगे। साथ ही सोनम ने कहा कि बॉलीवुड में एक एक्टर यह
तय करता है कि उसकी फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस काम करेगी। गौरतलब है कि
सोनम अपनी एक्टिंग के अलावा अपने विचारों को खुल कर सामने रखने के लिए भी
जानी जाती हैं।
यह भी पढ़े :सलमान से रणबीर तक...कौन कितना लंबा!पढें
यह भी पढ़े :सनी लियोन को किससे दूर रहने को कहा गया