पिछले साल रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ से कई रिकॉर्ड तोडऩे
वाले फिल्मकार एस.एस. राजामौली का कहना है कि वह कहानी सुनाने वाले बनने
के तौर पर खुद पर विश्वास था, लेकिन एक फिल्मकार होने के तौर पर वह हमेशा
से खुद पर शक करते थे। फिल्मकार ने जियो मामी के 18वें मुंबई फिल्मोत्सव
में यह बात कही।
राजामौली ने कहा, ‘‘मैं एक कहानी सुनाते वक्त
आश्वस्त रहता हूं और जानता हूं कि लोगों को इससे आकर्षित कर लूंगा।
हालांकि, फिल्म निर्माण के दौरान मैंने हमेशा खुद पर शक किया है।’’ इस
महोत्सव में शामिल ‘बाहुबली’ फिल्म की पूरी टीम ने राजामौली के बारे में
अच्छी बातें ही कहीं।
यह भी पढ़े :अभिनेत्री से कहा फिल्म के बदले गुजारनी पडेगी रात
यह भी पढ़े :14 साल, 33 फिल्में, दो ब्लॉकबस्टर, 9 असफल
अभिनेता प्रभास ने कहा, ‘‘राजामौली शॉट और
दृश्यों के हर दिन और भी बेहतर बना सकते हैं, फिर चाहे वह सेट पर हो या
संपादन कमरे में।’’ इस फिल्म में प्रभास की सह-कलाकार अनुष्का शेट्टी ने
कहा कि सेट पर राजामौली हमेशा शांत रहते हैं, लेकिन हर मिनट की जानकारी
रखते हैं। उनके अंदर काफी धैर्य है।
यह भी पढ़े :एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में!
यह भी पढ़े :तो रिलीज से पहले ये नाम थे इन Superhit फिल्मो के
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने इस
फिल्म का हिस्सा बनने का अवसर देने के लिए राजामौली का शुक्रिया अदा किया।
इस महोत्सव में ‘बाहुबली’ के सीक्वल ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्ल्यूजन’ का मोशन
पोस्टर जारी किया गया।
यह भी पढ़े :सनी लियोन को किससे दूर रहने को कहा गया
यह भी पढ़े :बॉलीवुड सेलेब्स का अजीब टोटका...,करेंगें ट्राई!
फिल्म के दूसरे सीक्वल के बारे में पूछे
जाने पर राजामौली ने कहा, ‘‘हमारे पास कई सारी कहानियां हैं। मैं कहानियों
का अंत नहीं चाहता। इन कहानियों को जारी रखने के कई और तरीके भी हैं। फिल्म
इसका हिस्सा हैं।’’
(आईएएनएस)
यह भी पढ़े :तो रिलीज से पहले ये नाम थे इन Superhit फिल्मो के
यह भी पढ़े :सलमान से रणबीर तक...कौन कितना लंबा!पढें