रणबीर के बुरे दिन,कहा-एक हिट ही बचा सकती...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016, 3:48 PM (IST)

बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर पर जैसे इन दिनों ग्रहण लग गया है। रणबीर की इन दिनों कोई फिल्म नहीं चल पा रही है। रणबीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं, हालांकि फिल्म में पाकिस्तान के कलाकार फवाद खान की वजह से फिल्म का जबरदस्त विरोध हो रहा है। अपनी फ्लॉप फिल्मों के लिए रणबीर ने कहा कि, अब मुझे एक हिट फिल्म की जरूरत है, ताकि मैं थोड़ा रिलैक्स हो जाऊं। मेरी पिछली फिल्म तमाशा के बाद मैं एक साल बाद वापस आ रहा हूं। यहां तक की मेरी जग्गा जासूस भी लेट हो गई हैं। अब तक मैंने बॉक्स ऑफिस पर इतना नुकसान सह लिया है कि अब मुझे एक हिट ही बचा सकती है।



यह भी पढ़े :जयपुर के रियायशी इलाके में वृद्ध दम्पति की हत्या, फैली सनसनी

यह भी पढ़े :साउदी नं.1, ये हैं सबसे ज्यादा पिटने वाले 10 गेंदबाज

फिलहाल रणबीर की आगामी ​फिल्म ऐ दिल है मुशिकल जो 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म मे रणबीर के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और फवाद खान भी है।

यह भी पढ़े :भारत में सिर्फ एक शख्स के पास यह शानदार बाइक

यह भी पढ़े :जियो 4जी सिम काम न करे तो आजमाएं ये टिप्स