शीतला अष्टमी हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है। बता दें कि इस साल शीतला अष्टमी का व्रत 16 मार्च (सोमवार) को है। यह व्रत माता शीतला को समर्पित है। शीतला अष्टमी अामतौर पर होली के आठवें दिन मनाया जाता है, कहा जाता है कि शीतला माता अपने भक्तों के तन-मन को शीतल करती है।
चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाये जाने वाले शीतला अष्टमी को ही कई जगहों पर बसौड़ा या बसोरा भी कहा जाता है। इस दिन शीतला माता की पूजा की जाती है और उ्न्हें बासी खाने का भोग लगाया जाता है। इसके लिए सप्तमी की रात को बासी भोजन बनाया जाता है और सुबह शीतला माता की पूजा कर प्रसाद के रुप में खाया जाता है। शीतला अष्टमी को बासोड़ा के नाम से भी जाना जाता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शीतला माता का वर्णन
स्कंद पुराण में शीतला देवी का
वाहन गर्दभ बताया गया है। ये हाथों में कलश, सूप, मार्जन (झाडू) तथा नीम के
पत्ते धारण करती हैं। इन्हें चेचक आदि कई रोगों की देवी बताया गया है। इन
बातों का प्रतीकात्मक महत्व होता है। चेचक का रोगी व्यग्रता में वस्त्र
उतार देता है। सूप से रोगी को हवा की जाती है, झाडू से चेचक के फोड़े फट
जाते हैं।
नीम के पत्ते फोडों को सड़ने नहीं देते। रोगी को ठंडा जल
प्रिय होता है अत: कलश का महत्व है। गर्दभ की लीद के लेपन से चेचक के दाग
मिट जाते हैं। शीतला-मंदिरों में प्राय: माता शीतला को गर्दभ पर ही आसीन
दिखाया गया है। शीतला माता के संग ज्वरासुर- ज्वर का दैत्य, ओलै चंडी बीबी -
हैजे की देवी, चौंसठ रोग, घेंटुकर्ण- त्वचा-रोग के देवता एवं रक्तवती -
रक्त संक्रमण की देवी होते हैं। इनके कलश में दाल के दानों के रूप में
विषाणु या शीतल स्वास्थ्यवर्धक एवं रोगाणु नाशक जल होता है।
शुभ मुहूर्त
अबकी
बार शीतला अष्टमी 16 मार्च (सोमवार) को है। अष्टमी तिथि की शुरुआत 16
मार्च को तड़के 03:19 बजे से हो रही है। इसका समापन 17 मार्च को सुबह 02:59
बजे होगा।
ये भी पढ़ें - झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल
शीलता माता की पूजा विधि
शीतला अष्टमी के
दिन जातक सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि के बाद पूजा की थाली तैयार करनी
चाहिए। थाली में मक्के की राबड़ी, दही, पुआ, पूड़ी, बाजरा, सप्तमी के दिन बने
मीठे चावल, मठरी आदि को रखें। वहीं दूसरी थाली भी लें, उसमें पूजा की
साम्रगी, सिक्के और मेहंदी रखें। दोनों थाली के साथ ठंडे पानी का लोटा भी
रखें। अब शीतला माता की पूजा करें और दीपक को बिना जलाएं मंदिर में रखें।
ये भी पढ़ें - इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप